
Leopard In Amroha: अमरोहा में दिखाई दिया तेंदुआ..
Leopard In Amroha: अमरोहा जिले के गांव चौधरपुर में घास काट रहे मजदूरों की नजर जब तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। फैक्ट्री की दीवार ऊंची होने और दीवार के ऊपर लोहे के तारों का जाल लगा होने से तेंदुआ बाहर नहीं जा सका। तेंदुए होने की खबर सुनकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा लगाया गया है। साथ ही पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में लगी है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ साथ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Updated on:
20 Nov 2024 07:15 am
Published on:
20 Nov 2024 07:15 am
