यहां बता दें कि जनपद की सीमा पर पहुँचे एक से डेढ़ हज़ार मजदूर दिल्ली हरियाणा से बिहार और मध्यप्रदेश के लिए निकले। जब इन मजदूरों को अमरोहा जनपद की सीमा पर थाना गजरौला पुलिस ने ब्रजघाट गंगा पुल पर रोका तो मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यही नहीं पुलिस द्वारा रोके गए इन गुस्साए मजदूरो ने आगे जाने के लिए पुलिस से धक्क मुक्की तक शुरू कर दी हालांकि हंगामा कर रहे इन मजदूरों पर पुलिस को भी थोड़ी सख्ताई दिखानी पड़ी। वही मोके पर पहुँची सीओ मोनिका यादव ने इन प्रवासी मजदूरो को समझा बुझाकर शांत किया , अब अमरोहा प्रशासन इन मजदूरो की जांच कराकर आगे भेजने के लिए तैयारी कर रहे हैं। फ़िलहाल हाइवे पर अभी भी बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद हैं।