
राजनगर. मानव धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है हमें हमेशा भाईचारे के साथ रहना चाहिए और इस बात पर विशेष ध्यान होना चाहिए कि सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म है। यह बातें अराकिन कमेटी अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन राजनगर द्वारा आयोजित जश्ने गुम्बदे खिजरा कांफ्रेंस के अवसर पर कही गई।
काफ्रेंस का आयोजन सीआरओ स्थित मस्जिद परिसर में किया गया था, जहां मुख्य अतिथि हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक रहे। देश के कोने कोने से आए प्रख्यात विद्वानों ने जश्ने गुम्बदे कांफ्रेंस में उपस्थित लोगों से कहां की राजनगर का यह कांफ्रेंस गंगा-जमुनी तहसीब का परिचायक बन चुका है, जहां मुस्लिम समाज के अलावा सभी वर्गो के लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। गंगा-जमुनी तहसीब को बनाए रखते हुए सभी लोगों को यह बात ध्यान देनी चाहिए की हम सभी लोग भारत माता के संतान है। जो हिन्दू-मुस्लिम कहकर लोगों में फुट डाल रहे हैं उनको हमें अपनी एकता का परिचय देकर करारा जवाब देना चाहिए।
------------------
उज्ज्वला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान
रामनगर. रामनगर के ग्राम पंचायत डोला अंतर्गत राहुल चेनपुरिया गैस एजेंसी के द्वारा उज्ज्वला दिवस मनाया गया । जहां कार्यक्रम में महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले महिलाओं को गरीबी रेखा अंतर्गत गैस सिलेंडर चूल्हा वितरण किया गया। इसके अलावा कंपनी के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को गैस से संबंधित जानकारी दी गई। गैस कनेक्शन का उपयोग करते समय सावधानी के बारे में अवगत कराया गया। यह भी कहा गया कि नए कनेक्शनधारियों को 6 कनेक्शन तक सब्सिडी दी जाएगी। इस कार्यक्रम मे राकेश पांडे, गजेंद्र सिंह सिकरवार, बृजमोहन सिंह, सुनीता सिंह, सुरेश गौतम, शिवा मिश्रा, राजेश कलसा, आनंद सिंह, जगदीश पांडे, देवनाथ त्रिपाठी, आदि शामिल हुए।
---------------
अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों की समीक्षा
अनूपपुर. उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में आयोजित विशेष बैठक में जिले में संचालित समस्त अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों की समीक्षा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग सहदेव सिंह मरावी द्वारा की गई। विद्यालयों द्वारा छात्रों के गणवेश निर्धारण, पाठ्य पुस्तकें एवं अन्य सामग्री का निर्धारण, निर्धारित विविध प्रकार के शुल्कों का निर्धारण, वाहन व्यवस्था, कार्यरत स्टाफ एवं दैनिक वेतन भोगियों के कार्यों की समीक्ष, स्कूल भवन संरचना एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की। इस दौरान 66 अशासकीय स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Published on:
23 Apr 2018 05:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
