8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाराज राजस्व अधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर चार दिवसीय सामूहिक अवकाश के साथ २६ जून से ९ जुलाई तक अर्जित अवकाश पर जाने की चेतावनी

नाराज राजस्व अधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर चार दिवसीय सामूहिक अवकाश के साथ २६ जून से ९ जुलाई तक अर्जित अवकाश पर जाने की चेतावनी

2 min read
Google source verification
Angered revenue officials warn of going on earned leave from June 26 t

नाराज राजस्व अधिकारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर चार दिवसीय सामूहिक अवकाश के साथ २६ जून से ९ जुलाई तक अर्जित अवकाश पर जाने की चेतावनी

मांगे पूरी नहीं होने से नाराज राजस्व अधिकारियों ने चार दिवसीय सामूहिक अवकाश का सौंपा ज्ञापन
इस दौरान मांगों पर विचार नहीं होने पर २६ जून से ९ जुलाई तक अर्जित अवकाश पर जाने की दी चेतावनी
अनूपपुर। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी(कार्मिक प्रशासनिक सेवा)संघ द्वारा संवर्ग की बहुप्रतीक्षित मांगों को लगातार प्रस्तुत किए जाने के बाद भी कोई परिणाम नहीं आने से नाराज संघ के आह्वन पर आगामी १२ से १५ जून तक चार दिवसीय सामूहिक अवकाश की घोषणा लिए जिले के राजस्व अधिकारियों ने गुरूवार ७ जून को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अनुग्रह पी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ज्ञापनकर्ताओं ने ८ मुख्य मांगों की जानकारियोंं को उल्लेखित किया। यहीं नहीं राजस्व अधिकारी ज्ञापनकर्ताओं ने एक अन्य ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर इन सामूहिक अवकाश के दौरान सरकार उनकी मांगों को नहंी मानती तो आगामी २६ जून से ९ जुलाई तक सभी राजस्व अधिकारी अर्जित अवकाश पर सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। राजस्व अधिकारियों द्वारा अपनी मांगों में वेतन विसंगति को दूर करने, पदोन्नति विसंगति दूर करने, सरंक्षण अधिनियम का परिपालन के लिए अधिसूचना जारी करने व समस्त संवर्गीय अधिकारियों पर न्यायालीयन दायित्वों के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी तत्काल निरस्त किए जाने, आदेश दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने, नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा एवं वाहन सुविधा दिए जाने, न्यायालय दिवस में अन्य कार्य से मुक्ति, नवांगत अधिकारियों को पदभार दिए जाने, तथा स्थानांतरण ३ वर्ष पर जिला स्तर से न होकर शासन स्तर पर किया जाए शामिल है।
-------------

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत
अनूपपुर। जिले में बुधवार ६ जून की दोपहर से दो घंटी की चली आंधी-तूफान और बारिश के दौर में अलग अलग स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इनमें कोतवाली थानांतर्गत कोरा गांव में दोपहर झमाझम बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जमुना यादव पिता रामदीन यादव निवासी कोड़ा के बैल की मौत हो गई। बताया जाता है कि बारिश के दौरान पास के खेत से बैल एक पेड़ की छाव में आ गया था, तभी आकाशीय बिजली पेड़ के आसपास गिरी। वहीं पंगना ग्राम पंचायत के पंगना गांव निवासी भूपत सिंह पिता रतन सिंह गोंड की ६ वर्षीय गाय, बांकाटोला गांव निवासी प्रभू सिंह पिता प्रसादी सिंह गोंड की ६ वर्षीय गाय तथा टेकम सिंह पिता प्रभू सिंह गोंड बांकाटोला निवासी का ५ वर्षीय बैल व कोड़ा गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद पिता भरत यादव का ७ वर्षीय बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत का शिकार बन गया।
-----------------------------------------