अनूपपुर. मैकल की पहाडिय़ों में स्थित अमरकंटक धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता रहा है. मां नर्मदा की उद्गम स्थली के कारण अमरकंटक की विशेष ख्याति है. इसके साथ साथ यह स्थान भगवान शिव की भी तपस्या स्थली रहा है। नर्मदा मंदिर, सोनमूडा, माई की बगिया सहित जालेश्वर धाम के साथ साथ नर्मदा मंदिर से सटे पातालेश्वर शिवलिंग मंदिर से भी लोगों की आस्था जुड़ी है।