27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने विस चुनाव के लिए परखी तैयारी

एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता
2 min read
Google source verification
BJP tested preparations for the Assembly elections

भाजपा ने विस चुनाव के लिए परखी तैयारी

अनूपपुर. भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिले का एक दिवसीय कार्यशाला चचाई में संपन्न हुई। इस कार्यशाला में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, अनूपपुर विधायक रामलाल रौतेल, भाजपा जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, जिला प्रभारी अरुण द्विवेदी, रामदास पुरी सहित अनिल गुप्ता, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल व अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यशाला में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा की चुनाव का आगाज जन आशीर्वाद यात्रा के साथी हो गया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता 24 घंटे चुनाव के मूड में रहता है। क्योंकि समय-समय पर कोई न कोई चुनाव होता रहता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की नीति में दो फर्क है कांग्रेस अंग्रेजो के द्वारा बनाई गई नीति पर काम करती है और भाजपा राष्ट्रवाद के नीति पर काम करती है। भाजपा सरकार ने बिजली पानी सड़क के अलावा हर क्षेत्र में कार्य किया है, पार्टी की सोच हमेशा यही रही है की अंतिम अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे लाया जाए और उस के उत्थान के लिए काम किया जाए। होने वाला चुनाव यह केवल एक जगह का भविष्य नहीं बल्कि पूरे भारत का भविष्य तय करेगा।
इस नजरिए से सभी को 200 के पार का लक्ष्य ध्यान में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इस लड़ाई को हर हाल में हमें जीतना है तभी भारत विश्व गुरु की उपलब्धि को हासिल कर पाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता रणनीति बनाकर कार्य करें। पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए 15 दिनों में बूथ और नगर केंद्र पर दो बार बैठकों का आयोजन करें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को अनूपपुर जिले में निकाली जाएगी।
अस्थि कलश यात्रा सुबह राजेंद्र ग्राम में तथा लगभग 11 बजे अनूपपुर इंदिरा तिराहा में रखी जाएगी, जहां सभी लोगों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करके आगे के लिए प्रस्थान किया जाएगा।