10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घायल की उपचार के दौरान मौत

जीप और बाइक में हुई टक्कर

2 min read
Google source verification
Death during treatment of injured

घायल की उपचार के दौरान मौत

अनूपपुर. कोतवाली थानांतर्गत शहडोल-अमरकंटक मार्ग के छीरापटपर गांव के पास शनिवार १६ जून की सुबह ३ बजे पंचर होकर सड़क किनारे खड़ी जीप के पीछे तेज रफ्तार की आ रही बाइक जा टकराई। जिसमें बाइक सवार २२ वर्षीय युवक प्रभात सिंह पिता मैकू सिंह निवासी निगोरा जैतहरी गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल हो उपचार के लिए एम्बुलेंस १०८ की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चार घंटे बाद घायल युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि जीप सड़क किनारे खड़ी, जहां रात के समय तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक जीप के पिछले हिस्से जा टकराया। जिसमें बाइक सहित युवक दूर जा गिरा। सम्भावना है कि युवक रात के दौरान घायल हुआ होगा। पुलिस के अनुसार युवक ठेकेदारी का कार्य करता था। लेकिन रात के समय कहां से आ रहा था परिजनों को भी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
-------
अवैध गिट्टी परिवहन करते ट्रक हुआ जब्त
कोतमा. 15 जून को बिजुरी क्षेत्र अंतर्गत डोंगारिया के पास अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते वाहन को एसडीआपी एसएन प्रसाद ने पकड़ा। जिसे खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जब्बत करने की कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 1049 को चालक अमृत लाल विश्वकर्मा चला रहा था, जिससे मौके पर कोई कागजात नहीं पाए पर वाहन को जब्त किया गया। पूछताछ में गिट्टी को बिजुरी निवासी अजीत अग्रवाल के क्रेशर से लाना बताया गया। वाहन में 3 घनमीटर गिट्टी लोड था। वाहन को जब्त करते हुए थाना बिजुरी के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के बाद दिनभर अवैध खनन से जुडे लोगों में खलबली मची रही।
--------------
खदान में रेत उत्खनन के लिए खड़ी जेसीबी मशीन जब्त
अनूपपुर. मशीन का उपयेाग कर रेत का उत्खनन किए जाने की शिकायतों पर१५ जून की सुबह ९.३० बजे ग्राम पंचायत बकही की रेत खदान पर खनिज विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खदान में रेत के अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी मशीन को जब्त करने की कार्रवाई की। बताया जाता है कि १४ जून की रात रेत को लेकर दो गुटो में आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद नदी से रेत उत्खनन में अनाधिकृत रूप से जेसीबी मशीन के उपयोग किए जाने की शिकायत खनिज विभाग से की गई थी। चचाई थाना प्रभारी पीसी कोल ने बताया कि खनिज निरीक्षक की मांग पर पुलिस बल दिया गया था, जहां मौके पर कोई भी व्यक्ति नही मिला और ना ही थाने में इस संबंध में कोई मारपीट की शिकायत हुई है। खनिज निरीक्षक राहुल शांडिल्य ने बताया कि चचाई थाने की पुलिस बल लेकर रेत खदान पहुंचे, जहां नदी के पास लावारिश हालत में जेसीबी मशीन खड़ी थी। जिसे जब्त कर थाना लाया गया है। वहीं बकही पंचायत खदान वैद्य है जहां पर पर्यावरण नियमों का उल्लघंन किया गया है। जिसकी कार्रवाई की जा रही है।