17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नो इंट्री में भारी वाहन का प्रवेश, नगर विकास विकास मंच करेगा सांकेतिक ***** जाम

नो इंट्री में भारी वाहन का प्रवेश, नगर विकास विकास मंच करेगा सांकेतिक ***** जाम

2 min read
Google source verification
Entrance of heavy vehicle in no entry, city development development pl

नो इंट्री में भारी वाहन का प्रवेश, नगर विकास विकास मंच करेगा सांकेतिक ***** जाम

नगर पार्षदों के ज्ञापन पर कलेक्टर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने मोजरबेयर कंपनी को थमाई थी नोटिस
अनूपपुर। नगरीय क्षेत्र अनूपपुर में अमरकंटक तिराहा से तिपाननदी तक लगभग २ किलोमीटर लम्बी बनाई जा रही नाली और सीसी सडक़ निर्माण में अपर्याप्त जगह के बावजूद भारी वाहनों की बेधडक़ प्रवेश से नाराज अब नगरवासियों ने वाहन रोकने का निर्णय लिया है। जिसमें सोमवार १८ जून की सुबह १०.३० बजे नगर विकास मंच के बैनर तले सैकड़ो लोग एकत्रित होकर नगर में घुस रहे भारी वाहनों को रोक ***** जामकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेगा। नगर विकास मंच संयोजक संजीव द्विवेदी का कहना है कि इससे पूर्व हमने जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर दिन के समय वाहनों के प्रवेश से शहर को मुक्त रखने की अपील की थी। जिसमें हर बार प्रशासन ने आश्वासन देते हुए वाहनों को बंद कराने का निर्देश भी जारी किया। लेकिन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में आजतक पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन सडक़ पर नहीं उतरी। जिसे देखते हुए रविवार को अनूपपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कल के कार्यक्रम की अनुमति ली गई है। विदित हो कि वर्तमान में सडक़ निर्माण के कारण दोनों छोर पर मलवा और सडक़ निर्माण कंपनी के मशीनी उपकरण ने जहां आमलोगों की गति को प्रभावित किया है, वहीं दिन के समय राखड़ से भरी भारी कैप्सूल वाहन व कोयला परिवहन से जुड़ी हाईवा वाहनों के प्रवेश से यातायात पूरी तरह बेहाल हो गई है। भारी वाहनों की आवाजाही में तिपाननदी से अमरकंटक तिराहा तक जगह जगह जाम की स्थिति बन रही है। वहीं भारी वाहनों की तेज र$फ्तार के बाद पीछे धूल की गुब्बार ने लोगों का दम घोंट दिया है। जिसे देखते हुए पूर्व में सडक़ निर्माण को देखते हुए पत्रिका की खबर की पहल पर नगरपरिषद अनूपपुर के पार्षदों ने २४ अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश मार्ग पर बंद कराने की अपील की थी। इसमें वाहनों के प्रवेश रात १० बजे से सुबह ४ बजे तक दिए जाने की बात कही गई थी। ज्ञापन पर कलेक्टर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक सहित पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्राचार कर भारी वाहनों के प्रवेश बंद कराने के निर्देश दिए। इस पर खुद पीडब्ल्यूडी विभाग ने मोजरबेयर पावर प्लांट(हिन्दुस्तान पावर प्लांट कंपनी लिमिटेड जैतहरी)को अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर भारी वाहनों के आवाजाही बंद कराने नोटिस जारी किया। लेकिन पीडब्ल्यूडी की नोटिस का मखौल उड़ाते हुए पावर प्लांट द्वारा दिन-रात बेधडक़ भारी वाहनों की आवाजाही बनाई रखी गई है।
बॉक्स: एसपी के निर्देश हुए हवा
पूर्व में अमरकंटक-जैतहरी मार्ग की भीड़ भाड़ क्षेत्र को देखते हुए खुद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के दो जवानों को तैनात कर दिन के समय सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी बनाते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आलम है कि कोतवाली पुलिस के जवान अनूपपुर-जैतहरी मार्ग तो क्या शहर के किसी भी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए तैनात नहीं दिखते।
वर्सन:
अगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में असक्षम है तो आम नागरिक ही सडक़ पर उतर अपनी सुरक्षा के लिए व्यवस्था बनाएंगे।
संजीव द्विवेदी, संयोजक नगर विकास मंच अनूपपुर।