13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की योजनाओं ने सभी को दिया सहारा : विधायक

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत शहरी हितग्राहियों का सम्मेलन सम्पन्न
2 min read
Google source verification
Government plans given to everyone: MLA

सरकार की योजनाओं ने सभी को दिया सहारा : विधायक

अनूपपुर. अनूपपुर की समस्त नगरपालिकाओ में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनांतर्गत असंगठित श्रमिकों को हितलाभ वितरण का कार्यक्रम हुआ। जहां सम्बल योजनांतर्गत हितलाभ वितरण के साथ विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों, स्वसहायता समूह के सदस्यों को स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ का वितरण किया गया। स्वसहायता भवन अनूपपुर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर रामलाल रौतेल ने कहा मध्यप्रदेश शासन की सम्बल योजनाओं ने सभी को सहारा दिया है, अब कोई भी बेसहारा नहीं है। शासन हर वर्ग विशेषकर गरीबों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। विधायक ने उपस्थित जनो को सम्बल योजनांतर्गत प्रदान किए जाने वाले हितलाभ अनुग्रह राशि, अंत्येष्टि सहायता, प्रसुति सहायता, बिजली बिल माफी योजना, राज्य बीमारी सहायता निधि से उपचार, शिक्षा सुविधाओं आदि के बारे में विस्तारपूर्वक आम जनों को जानकारी दी। इस मौके पर नपाध्यक्ष रामखिलावन राठौर ने कहा शासन आमजनों की आजीविका में सुधार के लिए एवं उनका भविष्य सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। डिप्टी कलेक्टर ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया अभी भी चालू है। समस्त पात्र अपना पंजीयन करा सकते हैं।
विधायक ने वीवीपीएटी की ली जानकारी
स्वसहायता भवन में आयोजित शहरी असंगठित श्रमिक सम्मेलन में मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को ईवीएम एवं वीवीपीएटी से अवगत कराया गया। जहां मतदाताओं की जानकारी के लिए उपलब्ध मशीनों की जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री सिंघई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। जिसके माध्यम से मतदाता ने किस प्रत्याशी को वोट डाला है इस आशय की पर्ची वह स्वयं देख सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकंड तक देखने के लिए वीवीपीएटी में प्रदर्शित रहेगी। मास्टर ट्रेनर डॉ. कौशलेन्द्र सिंह द्वारा दी जा रही जानकारी में विधायक भी जानकारी लेने मशीन के पास पहुंचे। जहां मास्टर ट्रेनर ने पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया एवं वीवीपीएटी काप्रदर्शन किया।