10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली के अभाव में चोरों ने काट लिए तार, अंधेरे से परेशान धनगंवा वार्ड ८ के वासी

बिजली के अभाव में चोरों ने काट लिए तार, अंधेरे से परेशान धनगंवा वार्ड ८ के वासी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 3 May 2018, 9:20 PM IST

In the absence of electricity thieves chopped wire, worn out of the da

चार माह से खड़े बिजली के खम्भ, ट्रांसफार्मर की अबतक नहीं हुई आपूर्ति
बॉक्स: पीएम आवास योजना की किश्त से बैंक ने काट ली ८ हजार की राशि
अनूपपुर। जैतहरी विकासखंड के धनगंवा ग्राम पंचायत वार्ड क्रमंाक ८ पिछले ४ माह से अंधेरे में डूबा है। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों के घर शाम होते ही स्याह जैसी दिखने लगती है। जबकि वर्क ऑर्डर के तहत चार माह पूर्व ही बिजली विभाग द्वारा जगह जगह बिजली के खम्भे गाड़े गए, यहां तक उन खम्भों पर बिजली की तार भी दौड़ाई गई और कर्मचारियों ने तीन दिनो क भीतर ट्रांसफार्मर लगाने के आश्वासन देकर वापस लौट आए। लेकिन आश्चर्य तीन दिन के बदले ४ माह बीत गए ट्रांसफार्मर तो नहीं पहुंची। जबकि चोरों ने बिजली के अभाव में तारों को ही काट कर चुरा ले गए। इस सम्बंध में बिजली विभाग एसडीओ से पूछताछ की तो कहा गया ट्रांसफार्मर अनूपपुर चला गया है। अनूपपुर में पूछताछ की तो बिजली के तार नहीं कहा जा रहा है। अब समझ में नहीं आ रहा कि ग्रामीण कहां से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करें। यह बात धनगंवा गांव वार्ड ८ के दर्जनों परिवारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एसडीएम जैतहरी बीडी सिंह से कही। ग्रामीणों ने एसडीएम से बिजली की आपूर्ति तत्काल कराने की अपील करते हुए गांव के अंधियारो को दूर करने की गुहार लगाई। वहीं भालूमाड़ा थाना गांव बम्हनी निवासी बैजनाथ साहू पिता स्व. बंसतलाल साहू ने उपसरपंच व सचिव से शौचालय निर्माण की राशि दिलाने की गुहार लगाई है। बैजनाथ साहू के अनुसार उपसरपंच संजू तिवारी द्वारा कहा गया था कि शौचालय की लिस्ट में तुम्हारा नाम शामिल है। तुम शौचालय बनवाओ तीन दिनों में तुम्हारे खाते में पैसा आ जाएगा। शौचालय के लिए ११ हजार रूपए खर्च कर निर्माण कराया गया। अब पैसे की मांग पर हर बार उपसरपंच संजू तिवारी और सचिव शोभित प्रजापति पैसे खाता में आ गया होगा की बात कह टालमटोल किया जा रहा है। जबकि उपसरपंच शौचालय की फोटो भी खींच कर ले गया है। लेकिन अबतक पैसे का कहीं अता पता नहीं है।
बॉक्स: बैंक ने पीएम आवास योजना की किश्त से काट ली राशि
जैतहरी के तुम्मीवार गांव निवासी पन्नेलाल बैगा पिता सुखरजिया बैगा ने बैंक द्वारा बिना सूचना व कारण पीएम आवास योजना से आई २५००० की राशि में से ८५२६ रूपए काट लेने की शिकायत की। पन्नेलाल का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें शासन से स्वीकृति होकर प्रार्थी के नाम से सेंट्रल मध्यप्रदेश बैंक ग्रामीण बैंक शाखा देवहरा के खाते में प्रथम किश्त २५ हजार रूपए ९ अप्रैल को आया। जहां पासबुक में उसकी इंट्री दर्शाई हुई है। लेकिन २४ अप्रैल को जब शाखा से पास बुक इंट्री करवाया तो १० अप्रैल की तारीख में ८५२६ रूपए की कटौती बताई गई। मामले में बैंक कर्मियों से पूछताछ करने पर सभी ने अनिभिज्ञता जताई और कोई जवाब नहीं दिया।
-----------------------------------------------------------