
कोतमा. नगरपालिका कोतमा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में लगे नलों से पिछले कई माहों से काला एंव बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही है। जिसको लेकर वार्डवासियों में आक्रोश बना हुआ है। वार्ड के किशोर जैन, राजेन्द्र जैन, सुमत जैन, राजेश गुप्ता, विकास बरसैंया, सौरभ जैन, मुकेश मिश्रा, परवेज खान, संदीप जैन, रजनीश शर्मा, दीपक सेन, अशोक सेन ने बताया कि पिछले 2 से 3 वर्षो से स्टेशन चौक से पुराना अस्पताल मार्ग में 2 दर्जन से ज्यादा घरो में भयंकर काला एंव दुर्गंधभरा पानी की सप्लाई किया जा रहा है। जिसके खिलाफ पूर्व अध्यक्ष से लेकर वर्तमान अध्यक्ष, सीएमओ एंव जल प्रभारी अधिकारी को अवगत कराया गया था। लेकिन आज तक कोई राहत प्रदान नहीं की जा सकी। यह काली पानी के सेवन से हैजा, पीलिया सहित विभिन्न प्रकार की बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे है। जनता ने नपा से साफ जल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। पूर्व नपाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जल्द ही गंदे पानी से निजात नहीं दिलाया गया तो नपा का घेराव किया जाएगा।
-------------------
कोल डस्ट ने बढ़ाई मुसीबत
कोतमा. एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अतंर्गत कॉलरी खदानों से बडे वाहनों में कोयला भरकर सायडिंग तक पहुंचाने का कार्य दिन-रात जारी रहता है। जिसमें सड़कों पर गिरने वाले कोयले के चट्टान वाहनों के पहियों से पिसकर धूल के रूप में आसपास के लोगों की मुसीबत बन गए हैं।
बताया जाता है कि कॉलेज तिराहे के पास जहरीला धूल का गुब्बार वाहनों के साथ उड़कर लोगों को गंभीर बीमारी से ग्रसित कर रहे हैं। वहीं सिविल विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व की सडको की मरम्मत के नाम पर लाखों राशि कागजों पर खर्च कर सड़क की बदहाली बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके कारण जर्जर सड़कों पर बार बार हिचकोले खाते कोल परिवहन वाहनों से कोयले का टुकड़ा गिर काले धूल की चादर में आसपास के वातवरण में छाया रहता है। वहीं जर्जर सडक होने के कारण कॉलरी श्रमिको सहित व्यापारियों की जान हमेशा खतरों के साए से गुजरता है।
-----------------
जमुना-कोतमा क्षेत्र ने जीता पुरस्कार
बदरा. 8 अप्रैल को कुसमुंडा क्षेत्र में आयोजित एसईंसीएल खान सुरक्षा महानिदेशालय और निजी खानों के संयुक्त तत्वाधान में खान सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह में जमुना कोतमा क्षेत्र को 10 पुरूस्कार प्राप्त हुए। इनमें छह प्रथम पुरूस्कार हैं। जिनमें मुख्य पुरूस्कार कंपनी में स्वच्छता अभियान में प्रथम पुरूस्कार शामिल है। पुरूस्कार मिलने की खुशी में महाप्रबंधक एसईसीएल जमुना कोतमा सहित समस्त श्रम संघ प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
Published on:
14 Apr 2018, 6:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.