16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच दिन में दुकान हटाने एसडीएम ने दिए निर्देश

नजूल की जमीन पर संचालित हो रही है शराब की अवैध दुकान

2 min read
Google source verification
Instructions given by SDM to remove the store in five days

पांच दिन में दुकान हटाने एसडीएम ने दिए निर्देश

राजेन्द्रग्राम. राजेन्द्रग्राम मुख्यालय से सटे बस स्टैंड के पास नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से संचालित शराब दुकान तथा स्टैंड के पीछे क्रीडा परिसर के लिए चयनित शासकीय जमीन पर बढ़े अतिक्रमण तथा पटवारी आवासीय परिसर में अवैध तरीके से निवास कर रहे अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार की दोपहर एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जिसमें नजूल की जमीन पर संचालित शराब दुकान के अवैध तरीके से संचालन पर एसडीएम ने तत्काल जमीन को खाली कर अन्यत्र संचालित करने के निर्देश दिए। जिसमें शराब दुकान संचालक की अपील पर मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह की मोहल्लत मांगी। लेकिन एसडीएम के बालागुरू ने मंगलवार की शाम तक ही शराब दुकान हटाने के निर्देश दिए। जिसे बाद में आबकारी विभाग के अधिकारियों की अपील पर ५ दिनों की मोहल्लत दी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दुकान नहीं हटाए गए तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बस स्टैंड के पीछे चयनित खेल मैदान की जमीन पर बने आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमण सहित आसपास के घरों में निवास करने वाले लोगों द्वारा बढ़ाई गई बाडिय़ों को भी हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी मशीन से शासकीय जमीन को खाली कराया गया। जबकि तहसीलदार पंकज नयन तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओं दस्ता ने पटवारी आवासीय परिसरों में निवासरत अन्य विभागीय कर्मचारियों व अन्य स्थानीय लोगों को खाली कराकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के निवास करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध चलाई जा रही मुहीम से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप देखा जा रहा है। लोगो को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गयी है और यह कहा गया है की अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो सम्बंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।