29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरकंटक में झमाझम बारिश, मौसम में लौटा ठंड

अमरकंटक में झमाझम बारिश, मौसम में लौटा ठंड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 15 Apr 2018, 10:07 PM IST

Jhamajham rain in Amarkantak, cold return to season

अमरकंटक में मौसम की करवट में झमाझम बारिश, मौसम में लौटा ठंड
आंधी के साथ ओलावृष्टि भी, पर्यटकों ने मौसम का उठाया लुफ्त
अनूपपुर। मैकाल एवं सतपुड़ा की पहाडिय़ां तथा माता नर्मदा की नगरी अमरकंटक में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी की तपिश में शनिवार १४ अप्रैल की दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। जहां देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। अभी हवाओं का रूख कमजोर ही हुआ था कि काले घनघोर बादलों के बीच हल्की बूंदों के साथ चने के आकार में ओलावृष्टि आरम्भ हो गई। हालंाकि ओलावृष्टि चंद समय के लिए हुई, जिसके उपरांत झमाझम बारिश का दौर आरम्भ हो गया और शाम तक लगातार जमकर बरसता रहा। वहीं जिला मुख्यालय अनूपपुर में भी दिन से छा रहे काले बादलों के दौर में शाम को चंद बूंदे बारिश के रूप में गिरी। बताया जाता है कि अमरकंटक में जैसे जैसे बारिश की रफ्तार तेज पकड़ती चली वैसे वैसे मौसम में ठंड का प्रभाव भी बढ़ता चला गया है। इस दौरान चने के आकार के ओला से भी बड़ी साईज में ओले की बारिश हुई। जिसके कारण मौसम में एकबार फिर से ठंड के समान दिन में कंपकपी वाला माहौल बन गया। जबकि दूर-दराज से अमरकंटक दर्शन करने पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने अचानक ठंड हुए मौसम और बारिश का जमकर लुफ्त उठाया। अमरकंटक वासियों के अनुसार इससे पहले रात के समय बारिश हुए। लेकिन दिन के समय तेज बारिश इस सीजन का अबतक सबसे तेज बारिश रहा, जहां सडक़ों पर पानी का भराव हुआ और नालियों से मानों सावन भादों जैसी बारिश होने के संकेत देते रहे। फिलहाल अमरकंटक सहित जिलेभर के आसमान में काले बादल छाए हुए है तथा बारिश की और सम्भावनाएं जताई जा रही है।
-------------------

16 अप्रैल के कोल इंडिया हडताल स्थगित
बिजुरी। कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों द्वारा सरकार की उद्योग विरोधी नीतियां व कामर्शियल माईनिंग तथा २० लाख ग्रेज्युटी भुगतान १ जुलाई २०१६ से कराने और आश्रित रोजगार की बहाली की मांग को लेकर कोल इंडिया के पांचों श्रमिक संगठनों द्वारा १६ अप्रैल को की जाने वाली प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है। एक दिवसीय हड़ताल को लेकर पांचों श्रम संगठन इंटक, एचएमएस, सीटू, एटक, तथा बीएमएस ने पूर्व में अपनी सहमति प्रदान की थी। लेकिन कोल इंडिया प्रबंधन और कोयला मंत्रालय ने ट्रेड युनियन की एक बैठक 12 और13 अप्रैल को बुलाकर दो ट्रेड युनियन बीएमएस व एचएमएस को अपने पाले में कर ले गई । जिससे युनियन की एकता में दरारे आ गई, वहीं बची दूसरी अन्य युनियनों ने भी वक्त की नजाकत को देखते हुए 16 अप्रैल के प्रस्तावित हडताल को स्थगित कर दिया। कोल इंडिया के डीजे नायक महाप्रबंधक ने 13 अप्रैल को कोल इंडिया के सभी कम्पनी के कार्मिक विभाग को सूचना जारी कर कहा है कि श्रम संघ हडताल वापस ले लिया है।
---------------------------------------------