28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिरी सोमवारी; इन्द्रदेव ने भी जलवर्षा कर किया महादेव का जलाभिषेक, हर हर महादेव से गुंजे शिव धाम

आखिरी सोमवारी; इन्द्रदेव ने भी जलवर्षा कर किया महादेव का जलाभिषेक, हर हर महादेव से गुंजे शिव धाम
2 min read
Google source verification
Last Monday Indra Dew also did Jalvarsha by Mahadev's Jalabhishek, fro

आखिरी सोमवारी; इन्द्रदेव ने भी जलवर्षा कर किया महादेव का जलाभिषेक, हर हर महादेव से गुंजे शिव धाम

आखिरी सोमवारी शिवदर्शन करने शिवालयों में उमड़े भक्त, जलाभिषेक कर किया विशेष पूजन
अनूपपुर। शिव आस्थाओं से जुड़ी अनूपपुर जिले की पवित्रनगरी अमरकंटक सहित जालेश्वर धाम में सावन माह के अंतिम सोमवारी के मौके पर हजारो शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद लिया। अंतिम सोमवारी होने के कारण अहले सुबह से दूर-दराज से अमरकंटक पहुंचे हजारों कांवडियों व शिवभक्तों नर्मदा नदी स्नान कर नर्मदा जल कांवड में भर जालेश्वर स्थित महादेव मंदिर में जल चढ़ाया। मान्यता है कि ‘श्रावण मास में सोमवार को नर्मदा में स्नान कर गीले वस्त्र में ही दांये हाथे से जल पात्र में नर्मदा जल लेकर पैदल जालेश्वर महादेव मंदिर जाकर फूल व बेलपत्र लेकर उनका जलाभिषेक करें तो महादेव भक्त पर प्रसन्न होते हैं, साथ ही अगर भक्त जालेश्वर के उपरांत लोढेश्वर महादेव व कोटेश्वर महादेव का भी दर्शन करें तो उससे उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है।’ वहीं अंतिम सोमवारी के मौके पर सोमवार की सुबह शिवपूजा के लिए इन्द्रदेव ने भी आसमान से झमाझम बारिश कर महादेव को जलअर्पण किया। लेकिन झमाझम बारिश के बाद भी अमरकंटक व जालेश्वर धाम सहित जिले के अन्य शिवालयों में शिवभक्तों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शिवालय फूल, बेलपत्र एंव धतुरा सहित दूध की जलधारा से समर्पित होता रहा और भक्तों की जयघोष में रमता रहा। अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर, दुर्गा माता मढिय़ा मंदिर, तिपाननदी शिवमंदिर, बस्ती मार्ग स्थित शिवमंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भक्तों की कतार लगी रही। इनमें खासकर महिलाओं के साथ किशोरियों व युवतियों ने भी पूजन अर्चन कर ईष्टदेव से मनोकामना पूर्ण का आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि कोतमा में भी अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जल चढाने एंव भोले शंकर को मनाने की होड़ लगी रही। पूजन अर्चन के पूर्व तथा बाद शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। अंतिम सोमवारी होने के कारण आज मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा फूल, बेल पत्ती एंव धतुरा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान नगर के धर्मशाला मंदिर, बस स्टैंड गौरी शंकर मंदिर, बस्ती शंकर मंदिर, ठाकुर बाबा धाम, लहसुई कैम्प मंदिर, गोविन्दा कॉलरी मंदिर, विकास नगर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तो की भीड उमड़ी रही। इसके अलावा भालूमाड़ा नगर के अघोरी बाबा मंदिर में भी शिवभक्तों ने शिव को जलाभिषेक कर शिवशम्भू का आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि पसान नगर के अमन चौक हनुमान मंदिर शिवलहरा धाम, पुरानी नगरपालिका के शिव मंदिरों में विधि विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोले की पूजा अर्चना की गई और नगरवासियों द्वारा प्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया।