7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना टैक्स चुकाए दौड़ लगा रहे परिवहन चालकों के खिलाफ आरटीओ उडऩदस्ता की कार्रवाई

बिना टैक्स चुकाए दौड़ लगा रहे परिवहन चालकों के खिलाफ आरटीओ उडऩदस्ता की कार्रवाई

2 min read
Google source verification
RTO unlawful action against transport drivers running without paying t

१ बस सहित ६ टैक्सियों को किया जब्त, बिना कागजात दौड़ रही थी टैक्सियां
अनूपपुर। जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित चचाई थाना क्षेत्र में बिना कागजात और टैैक्स चुकाए सडक़ों पर दौड़ रही यात्री परिवहन वाहनों के खिलाफ आरटीओ सम्भागीय परिवहन उडऩदस्ता जबलपुर और शहडोल की टीम ने गुरूवार ३ मई की सुबह अनूपपुर रेलवे फाटक सहित चचाई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल ७ वाहनों को बिना टैक्स और कागजातों के दौड़ लगाते जब्त की। इसमें चचाई में बस क्रमांक एमपी ६५ १८ पी ०१७३ पर वर्ष २०१७ से अबतक ३० हजार ४७५ रूपए के टैक्स बकाया पाया गया। जबकि रेलवे फाटक अनूपपुर पर तीन सवारी छोटी वाहन एमपी ६५ टी ०१२२ को अवैध बिना कागजात, एमपी ६५ टी ०४५३ को बिना टैक्स व कागजात, एमपी १८ टी १८०३ को बिना टैक्स और कागजात चलाते पाया गया। जबकि कोतमा में भी कार्रवाई करते हुए तीन अन्य छोटी सवारी वाहनों को बिना कागजात और टैक्स के जुर्म में जब्त करने की कार्रवाई की। सहायक परिवहन उपनिरीक्षक जबलपुर और शहडोल एसआर डाबरिया का कहना है कि कार्रवाई में पाया गया कि अधिकांश वाहनें बिना कागजात और टैक्स चुकाए सडक़ों पर दौड़ रही है। यहां तक उनके वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी सवार पाए गए। जहां चालकों से कागजात मांंगने पर किसी भी चालक ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। उडऩदस्ते की टीम में आरक्षक धीरेन्द्र पयासी, अमर सिंह राठौर, नारेन्द्र सिंह, सैनिक मृगेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह सहित अन्य ने जगह जगह वाहनों को रोकते हुए चालकों से कागजात की मांग की। सहायक परिवहन उपनिरीक्षक का कहना है कि अभी यह कार्रवाई लगातार अलग अलग स्थानों पर जारी रखी जाएगी।
-----------------

नाबालिग से ज्यादती के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिर$फ्तार
अनूपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम मानपुर में निवास करने वाली १६ वर्षीय नाबालिग अपने परिजनो के साथ ३० अप्रैल को कोतवाली पहुंच शिकायत करते हुए बताया कि २९ अप्रैल को चचाई बस्ती में निवास करने वाला २५ वर्षीय युवक जगदीश कोल पिता लक्ष्मण कोल ने उसे खरगोश दिखाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगदीश कोल के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। लेकिन इस दौरान आरोपी फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगदीश कोल को वेंकटनगर के पास छिपा होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा के निर्देशन में वेंकटनगर चौकी प्रभारी एएसआई रवि कांत शर्मा, प्रधान आरक्षक सुरेश कोरी एवं आरक्षक देवेन्द्र ङ्क्षसह के साथ आरोपी को २ मई की शाम लगभग ७ बजे वेंकटनगर चौकी से लगभग २ किमी दूर स्थित छत्तीसगढ़ के ग्राम खैरझिटी से गिरफ्तार किया। वेंकटनगर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पुलिस को सौंपा दिया। जहां कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया।