
साहब! पिता नहीं पढ़ाना चाहते, लेकिन मैं आगे पढऩा चाहती हूं स्कूल में मेरा नामांकन करवा दें, एडमिशन और छात्रावास की मांग लेकर पहुंची जनसुनवाई
स्कूल में एडमिशन और छात्रावास की मांग लेकर छात्रा पहुंची जनसुनवाई, कलेक्टर ने व्यवस्था बनाने दिए निर्देश
अनूपपुर। मंगलवार २१ अगस्त को संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान पुष्पराजगढ़ विकासखंड के चिल्हियामार गांव निवासी १३ वर्षीय प्रीति पनिका पिता ज्ञानचंद्र पनिका ने अपनी कक्षा नौवी में नामांकन के लिए प्रवेश दिलाने डिप्टी कलेक्टर सहित कलेक्टर से अपील की। जिसमें प्रीति ने अपने माता पिता की आर्थिक स्थितियों का हवाला देते हुए बताया कि उसके पिता ज्ञानचंद्र पनिका रिक्शा चलाकर परिवार की परिवार का भरण पोषण करते हैं। मैंने कक्षा ९वीं के लिए एकलव्य स्कूल में प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन मेरा चयन नहीं हो सका। मैं आगे पढऩा चाहती हूं। लेकिन मेरे पिता गरीबी के कारण मेरी पढ़ाई छुड़वाकर घर में रहने का दबाव बना रहे हैं। कुछ दस्तावेजी व्यवस्थाओं में पूर्व निर्धारित तिथि में मैं अन्य स्कूलों में नामांकन से वंचित हो गई हूं। मुझे स्कूल में नामांकन के साथ रहने व खाने के लिए छात्रावास की भी व्यवस्था करवा दी जाए, ताकि मैं परिवार पर भार बनने से बच आगे की पढ़ाई कर सकू। हालांकि शुरूआत में शिक्षा विभाग ने आनाकानी करने की कोशिश की, लेकिन बाद में कलेक्टर के पास पहुंचे आवेदन में कलेक्टर ने तत्काल ही प्रीति के स्कूल में नामांकन कराने के साथ छात्रावास की व्यवस्था बनाने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए। कलेक्टर अनुग्रह पी का कहना था लडक़ी खुद पढ़ाई जारी रखना चाहती है तो गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई बीच में कैसे बाधित होगी।
इस दौरान लगभग आधा सैकड़ा से अधिक अन्य आवेदकों ने डिप्टी कलेक्टर से अपनी समस्याओं को लेकन आवेदन दिए। जिसमें ग्राम उरतान कोतमा निवासी अयोध्या नापित पिता छोटा उर्फ गंगा नापित ने पुस्तैनी पुराने कच्चे मकान के स्थान पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण में विवाद करनें के संबंध में आवेदन दिया। जबकि ग्राम दर्रीटोला ग्राम पंचायत धनगवां जैतहरी रामरती चौधरी पति प्यारेलाल ने अंत्येष्ठि एवं अनुग्रह सहायता का पूरा पैसा बिना वारिसदार की जानकारी के निकलवा लेने के संबंध शिकायत की।
Published on:
22 Aug 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
