11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए सदस्यों को दिलाई गई शपथ

दीपक बने लायंस क्लब के अध्यक्ष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 2 Jul 2018, 5:09 PM IST

Sworn oath to new members

नए सदस्यों को दिलाई गई शपथ

अनूपपुर. वर्ष 2018-19 की कार्यकारिणी विस्तार के साथ नए अध्यक्ष पद पदस्थापना के लिए ३० जून शनिवार की शाम स्थानीय होटल में लायंस क्लब अनूपपुर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुराने सदस्यों को नए कार्यभार प्रदान कराने सहित प्रतिवर्ष नए प्रतिनियुक्त होने वाले अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस वर्ष 2018-19 के लिए लायंस क्लब की ओर से दीपक सोनी को अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया, जबकि उपाध्यक्ष के लिए ला. राजेन्द्र कुमार बियानी, ला. डॉ. शिव गुप्ता, ला. धमेन्द्र चौबे, सचिव ला. उमेश गुप्ता सहसचिव ला. राजकुमार केशरवानी, कोषाध्यक्ष ला. अमरदीप सिंह, पीआरओ ला. डॉ. कौशलेन्द्र सिंह, टेन ट्विस्टर ला. साबिर अली, टेमर ला. केशव अग्रवाल, तथा चेयरमैन मेम्बरशिप ला. दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया एवं संचालक मंडल के रूप में सभी वरिष्ठ लायंस क्लब सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमें शपथ अधिकारी रीजन चेयरमैन ला. चंद्रकांत पटेल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी ला. राजकुमार अग्रवाल, वाईस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ला. जयप्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में दिलाई गई। इस मौके पर ला. संतोष अग्रवाल ने लायंस क्लब अनूपपुर का वर्ष 2017-18 का लेखा-जेखा और किए गए कार्यो सहित आगामी कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की। इनमें वर्ष 2018-19९ में नगरीय स्वच्छता के साथ पर्यावरण एवं मतदाता जागरूकता पर और अधिक कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब द्वारा समाजसेवी वन्यप्रेमी व सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल एवं मीडिया से जुडे प्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला अस्पताल की मांग पर समय समय पर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। उनके अनुसार रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता और लायंस क्लब समाज में विकास के साथ साथ लोगों की जान बचाने में भी प्रशासन के साथ चलेगी। कार्यक्रम का संचालन ला. अशोक शर्मा एवं अन्नपूर्णा शर्मा द्वारा की गई।