
छात्रों व शिक्षकों से बातचीत कर जाना शिक्षा का हाल
अनूपपुर. मध्यप्रदेश की उच्च शिक्षा में लगातार हो रही गिरावट तथा संस्थानों की आड़ में जारी घोटाले व भ्रष्टाचार के खिलाफ 51 जिलों की प्रत्येक तहसील तक चेतना जागृत करने के लिए शुरू हुई संवाद क्रांति यात्रा गुरुवार 5 जुलाई को अनूपपुर पहुंची। यात्रा के 78 वे दिन 35 वें जिला अनूपपुर सहित अनूपपुर जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में संवाद किया।
जहां छात्रों, शिक्षकों, व प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने स्कूली शिक्षा व्यवस्थाओं के हालात की जानकारी दी। संवाद कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मौजूदा भ्रष्ट सिस्टम अधिकारी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हंै। उच्च शिक्षा में तमाम घोटालों के लिखित तथ्य दस्तावेजी सबूतों के साथ प्रस्तुत करते हुए प्रोफेसरों, विद्यार्थियों व प्रबुद्धजनों को संवाद क्रांति पत्रिका को दी। जिसमें मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग के घोटाले से लेकर भ्राष्टचारियो को संरक्षण देने के लिए नीति विरुद्ध क्रॉस कैडर प्रमोशन, छात्रवृत्ति और कुलपति नियुक्ति घोटाले के साथ ही निजी स्कूल माफिया को उजागर करते दस्तावेज है। संवाद क्रांति यात्रा के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज प्रजापति ने बताया कि शिक्षा में सुधार के लिए लोगों और छात्र शिक्षकों को जागरूक कर भ्रष्टचारियों को सिस्टम से बाहर करना होगा। उन्होंने बताया की संवाद कार्यक्रम १९ अप्रैल को इंदौर से शुरू हुई थी। अब तक इंदौर, चम्बल, ग्वालियर, सागर व रीवा संम्भाग सहित शहडोल जिले के समस्त विद्यालयों व विश्वविद्यालयों मे तथ्यात्मक रूप से हर शिक्षकों, विद्यार्थियों व प्रबद्धजनों तक पहुंचकर एक साकारात्मक पहल और भ्रष्टचार के खिलाफ संवाद के माध्यम से चेतना जागृत कर चुकी है। शिक्षा के गिरते स्तर पर जल्द ही आयोजक द्वारा खुले मंच से बहर कार्यक्रम कराया जाएगा। संवाद क्रांति यात्रा के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज प्रजापति ने बताया कि शिक्षा में सुधार के लिए लोगों और छात्र शिक्षकों को जागरूक कर भ्रष्टचारियों को सिस्टम से बाहर करना होगा।
Published on:
06 Jul 2018 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
