
शिक्षक से मांगा ओटीपी और खाते से निकल गए डेढ़ लाख
अनूपपुर. बैंक अधिकारी बन बैंक खातों को बंद बताकर खोलने के नाम पर पासवर्ड जानकार पैसे निकालने के मामले में अनूपपुर पुलिस ने गुरूवार को डेढ़ लाख की राशि जब्ती नई सफलता पाई। जहां पुलिस ने सायबर सेल की मदद से 1 लाख 53 हजार 159 रूपए को वापस लाते हुए मामले का खुलासा किया। बताया जाता है कि थाना जैतहरी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुर्रा में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष अग्रवाल पिता स्व. शंकरलाल अग्रवाल के मोबाइल पर 28 मई को एसबीआई शाखा अनूपपुर के काउंटर नंबर ३ से बैंक अधिकारी का फोन आया। जिसमें खाते का केवाईसी लिंक नहीं की बात कहते हुए 1 साल 6 माह की सैलरी बंद बताई गई। केवाईसी लिंक करने के लिए संतोष अग्रवाल से उनके मोबाइल फोन पर आने वाले ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगा गया।
इसके उपरांत संतोष अग्रवाल के खाते में पीएफ लोन का 1 लाख 53 हजार 800 रूपए में 1 लाख 53 हजार 159 रूपए निकाल लिया गया। खाते से 28 मई को 1 लाख 53 हजार 159 रूपए निकलने की घटना के बाद शिक्षक जैतहरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाही। लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए। इसके बाद संतोष अग्रवाल ने 30 मई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल के साथ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के पास पहुंच राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के अनुसार फर्जी अधिकारी ने शिक्षक संतोष अग्रवाल से १ साल 6 माह की सैलरी बंद करने के नाम पर 28 से 31 मई तक 10 बार ओटीपी मांगा। और हर बार मेरे खाते से राशियां निकाली गई। वहीं 30 मई को शिकायत के बाद बैंक से खाता को होल्ड करवाया गया। लेकिन खाता होल्ड करते-करते भी अंतिम बार 5 हजार 990 रूपए निकल गया। एसपी का कहना था कि सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार को पूरे मामले में लगाया गया था, जहां आरक्षक राजेन्द्र की मेहनत से 5 दिन में ही संतोष अग्रवाल का पूरा पैसा हुआ। जिसमें 2 जून को पहली बार 30 हजार एवं 5 जून को तीन बार में जिसमें 51 हजार 37 रूपए 45 पैसे, 19 हजार 47 रूपए 87 पैसे एवं २८ हजार 928 रूपए 68 पैसे वापस खाते में आया।
आरक्षक को एसपी ने किया पुस्स्कृत
सहायक शिक्षक संतोष अग्रवाल के खाते से निकले 1 लाख 53 हजार 159 रूपए निकाले जाने की सूचना में जहां सायबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार की सूझबूझ, मेहनत, लगन व लगातार प्रयास के बाद 2 से 5 जून तक पूरा पैसा ऑनलाईन वापस आ जाने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने माह जून में सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मी के रूप में चयनित कर 500 रूपए नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया है।
Published on:
08 Jun 2018 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
