फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाला युवक ही निकला छात्रा की हत्या का आरोपी
वीडिया फुटेज, पत्र, दस्तावेजों सहित मोबाईल कॉल्स बने हत्यारे की साक्ष्य
अनूपपुर। कोतमा नगर के वार्ड क्रमंाक ४ स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल परिसर के बाहर २२ फरवरी की दोपहर प्रायोगिक परीक्षा देने आ रही १७ वर्षीय कक्षा ११ की छात्रा पूजा पनिका की तलवार से की गई हत्या और परिजनों द्वारा पड़ोसी दिलीप साहू को बनाए गए नामजद आरोपी के साथ आर्या एनर्जी पावर लिमिटेड परिसर के बाहर २१ वर्षीय युवक विजय प्रजापति द्वारा फांसी लगाकर की गई खुदकुशी त्रिकोणीय मामले में चौथे दिन पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुझला ली है। २५ फरवरी को कोतमा पुलिस थाने में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मृतिका तथा दिलीप साहू सहित मृतक विजय प्रजापति के बीच विभिन्न बिन्दुओं में मिले साक्ष्यों के आधार पर फांसी लगाकर खुदकुशी किए युवक विजय प्रजापति को हत्या का मुख्य आरोपी साबित किया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के अनुसार हत्यारा व मृतक विजय प्रजापति और पूजा पनिका के बीच चले आ रहे सम्बंधों में मृतक के पैंट से मिले तीन पत्र, जिसमें मृतिका के नामों का जिक्र के साथ अन्य बातों लिखी थी, इसके अलावा जांच की मुख्य बिन्दुओं में घर से बरामद कुछ कागजात, मोबाईल कॉल्स रिकार्ड तथा वीडियो फुटेज में बाइक पर रखा तलवार भी उसके आरोपी होने के पुख्ता सबूत प्रस्तुत करता हैं। घटना के दिन विजय प्रजापति अपनी बाइक से ही हरी रंग के प्लास्टिक की बोरी में तलवार लपेट कर स्कूल की ओर आया था, जहां हत्या करने के उपरांत बाइक से भाग निकला। यहीं नहीं हत्या करने उपरांत वह अपने घर के बजाय मामा के घर गया, जहां कोई नहीं मिलने पर वापस लौटा। विजय के परिजन विजय प्रजापति के लिए लडक़ी देखने सतना गए थे, जहां से लडक़ी के सम्बंध में बात करनी चाही। लेकिन विजय ने परिजनों को यह कहा मुझे ढूढने का प्रयास नहीं करना। एसपी के अनुसार सम्भव: हत्या के उपरांत मोबाईल में चले वाट्सएप तथा पुलिस कार्रवाई के संवाद में युवक समझ गया कि वह इस मामले में पकड़़ा जाएगा और उसे सजा हो जाएगी। इसी भय के कारण उसे खुदकुशी भी कर ली होगी। माना जाता है कि पूजा और विजय प्रजापति के बीच उसकी कुछ सहेलियों को जानकारी थी। लेकिन इस प्रेम प्रसंग में विजय का प्रेम एकतरफा था। जिसके कारण उसकी सुलह में विजय प्रजापति का दोस्त अंकित शामिल था। घटना के दिन अंकित और विजय घूमने निकले थे। लेकिन दोपहर से पूर्व घर वापसी कर अकेले ही पुन: अपनी बाइक पर हरे रंग की बोरी में तलवार रख निकला था। वहीं विजय प्रजापति ने पूजा पनिका की किन कारणों में हत्या की इसमें आज भी पुलिस विवेचना में जुटी है। विदित हो कि २२ फरवरी को हत्या उपरांत पूजा पनिका के परिजनों ने पड़ोसी दिलीप साहू को आरोपी मानते हुए उसके खिलाफ कोतमा थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस ने दिलीप साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान विजय प्रजापति द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना सामने आ गई।
वर्सन:
अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक विजय प्रजापति द्वारा प्रथम दृष्टया में नाबालिक की हत्या करना पाया गया है। शेष अन्य जानकारियों में विवेचना जारी रखी गई है। मामले से जुड़े पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत किया जाएगा
सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।