
अनूपपुर. कोतवाली थानांतगत बरबसपुर ग्राम पंचायत पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की दोपहर २.३० बजे ट्रक की चपेट में आने से २७ वर्षीय युवक पंकज शुक्ला पिता रामगणेश शुक्ला निवासी देवगंवा भालूमाड़ा की मौत कुचल कर हो गई। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपनी बाइक से अनूपपुर से वापस भालूमाड़ा लौट रहा था, जहां मुख्यालय से ५ किलोमीटर दूर बरबसपुर पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रहे राखड़ से भरे कैप्सूल वाहन ने सामने से बाइक सवार को ठोकर मार दी।
जहां बाइक सहित युवक सड़क पर जा गिरा, तभी बाइक सवार युवक के पीछे से आ रहा ट्रक एमपी ६५ जीए ११३९ युवक के उपर से चढ़ गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से युवक गम्भीर से घायल हो गया था। जिसे लाते समय युवक की मौत रास्ते में हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-----------------------
युवक ने खाया जहर
अनूपपुर. कोतवाली थानांतर्गत ३०वर्षीय युवक केशव राठौर पिता शिव कुमार राठौर ने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर अपने घर में जहर का सेवन कर लिया। जहां युवक की तबियत बिगडऩे पर परिजनों ने उपचार के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने युवक के जहर खाने के कारण अज्ञात बताए। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गम्भीर है।
----------------------
पुरानी रंजिश पर मारपीट
अनूपपुर. फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत छिलपा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ, जिसमें नारायण पिता महाजन बैगा ने कन्हैयालाल पिता दशरथ बैगा की डंडे से पिटाई कर दी। जिसमें युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए फुनगा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहीं युवक ने थाने में सम्बंधित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Published on:
16 Apr 2018, 5:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.