7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विक्रेताओं ने सड़क पर लगाया मवेशी बाजार

नपा अध्यक्ष के निर्देश की अवहेलना
2 min read
Google source verification
Vendors put cattle market on the road

विक्रेताओं ने सड़क पर लगाया मवेशी बाजार

अनूपपुर. नगरपालिका के रेलवे फाटक के पास वर्षो से संचालित अस्थायी मवेशी बाजार को लेकर पिछले सप्ताह स्थानीय लोगों द्वारा दर्ज कराई आपत्ति तथा होटल संचालक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा नपा अध्यक्ष को दिए गए शिकायत के उपरांत बुधवार ४ जुलाई को एक बार फिर मवेशी बाजार संचालित हुआ।
जहां सैकड़ों की तादाद में मवेशी पालक अपने जानवरों को लेकर बिकवाली के लिए पहुंचे। हालांकि बारिश के कारण सुबह के समय कम संख्या में पालक पहुंचे, लेकिन दोपहर तक अधिक भीड़ जुट गई। मामले में पूछताछ पर मवेशी बाजार ठेकेदार ने कहा हमें लिखित रूप में नपा अध्यक्ष में बाजार स्थानांतरण के लिए कोई आदेश नहीं दिया है। यहां तक नपा अध्यक्ष पूर्व प्रस्तावित बाजार के लिए हमें व्यवस्थाएं बनाकर दें तभी बाजार हटाया जा सकेगा। उनके अनुसार नपा अध्यक्ष जिस स्थल के लिए बाजार की बात कह रहे हैं, वर्तमान में वह बेजार है। वहां न शेड की व्यवस्था है और ना ही पानी की। यहां तक पालकों को बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। चारों व जंगली घास उखड़-खाबड़ जमीन है। वहीं अब नपा अध्यक्ष ने मवेशी बाजार के स्थानांतरण पर ढीला रवैया अपनाते हुए जल्द ही पूर्व प्रस्तावित जमीन पर मवेशी बाजार संचालन के लिए व्यवस्थाएं बनाने की बात कही है।
नपा अध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही वहां व्यवस्थाएं बना दी जाएगी। विदित हो कि २७ जून को स्थानीय होटल मालिक व अन्य ने मवेशी बाजार के संचालन पर आपत्ति जताते हुए नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर नपा अध्यक्ष ने ठेकेदार से बाजार बंद कर अन्य स्थान पर मवेशी बाजार लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस दौरान नपा अध्यक्ष ने जगह का निर्धारण नहीं किया और ना ही व्यवस्थाओं को बनाने की कार्रवाई की। फिलहाल रेलवे फाटक के पास मवेशी बाजार पूर्व की भांति संचालित हो गया। जिससे लोगो में नाराजगी देखी जा रही है।