17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

बीट से नदारद रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 10 Mar 2018, 5:42 PM IST

When criminals caught by the villagers

अनूपपुर. कोतवाली थाना अनूपपुर से सटे रेलवे क्वार्टर में इंजीनियर के घर ६ मार्च को हुई लाखो की चोरी के तीन दिन उपरांत ९ मार्च की रात दो अज्ञात युवकों द्वारा वाहन क्रमंाक सीजी १२ आर ०६५४ के मालिक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए वाहन सहित मालिक के अपहरण करने का असफल प्रयास किया। जहां अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहरण के दौरान मुख्यालय से ७ किलोमीटर दूर डीजल भरवाने रोके गए वाहन में सम्बंधित दुकानदार द्वारा वाहन में बैठे मालिक की पहचान अनूपपुर के रूप में करने तथा वाहन में सवार युवकों व महिलाओं पर किसी अप्रिय घटना की शंका जताते हुए शोर मचा दिया, जहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में सवार युवाओं की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने वाहन में सवार ३० वर्षीय महिला और उसके दिव्यांग पति(नेत्र) सहित उसके १० वर्षीय पुत्र और महिला की मुंहबोले दो भाईयों ईश्वर अहिरवार तथा मंगललाल अहिरवार को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा २९४, ३२३, ५०६, ३४ व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया। बताया जाता है कि गैराज संचालक ५२ वर्षीय अब्दुल कलाम गुरूवार की शात राजेन्द्रग्राम से अमरकंटक तिराहा स्थित अपने घर पहुंचा था, जहां रात १० बजे के आसपास खांटी बिलासपुर पुष्पराजगढ़ की महिला अपने पति और बच्चे के साथ मुख्य बस स्टैंड छोडऩे के लिए लिफ्ट मांगी।
दिव्यांग पति और बच्चों को देखकर अब्दुल कलाम अपने वाहन में सभी सदस्यों को बैठाकर बस स्टैंड छोडऩे चल दिया। तभी रेलवे अंडरब्रिज चचाई मार्ग के पास महिला ने अपने पुत्र के शौचालय कराने की बात कह वाहन से उतर गई। इसी दौरान दो युवक अचानक मौके पर पहुंचकर महिला को अपनी बहन बताते हुए उसके साथ मारपीट आरम्भ कर दिया। यहीं नहीं दोनों युवकों ने महिला सहित वाहन मालिक को वाहन में बैठाकर पुन: पुष्पराजगढ़ की ओर चल दिए।
अब्दुल कलाम के अनुसार दोनों युवक जंगल की ओर ले जाने की बात कह रहे थे। तभी अब्दुल कलाम ने वाहन में डीजल नहीं होने की जानकारी दी तो युवकों ने वाहन को जमुड़ी गांव तिराहा पर रोककर अंसार दुकानदार से डीजल उपलब्ध कराने का कहा। डीजल देने के दौरान अंजान लोगों के साथ मोहम्मद अंसार की नजर वाहन में बैठे अब्दुल कलाम पर पड़ी और किसी अप्रिय घटना की आशंका में हल्ला मचा दिया। विदित हो कि इससे पूर्व वर्ष २०१६ में भी विजयभान अनूपपुर निवासी की वाहन को किराए पर ले जाने की घटना में वाहन अपहरणकर्ताओं ने चालक संतोष राठौर निवासी बैरीबांध की हत्या कर उमरिया जिले में एक पुलिया के नीचे फेंक वाहन का अपहरण कर लिया था। इस घटना में कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। लेकिन मुख्य आरोपी आज भी फरार चल रहा है।
इनका कहना है
महिला को छोड़ दिया गया है, यह सामान्य मारपीट की घटना है। महिला के साथ भाई-बहन के सम्बंध में मुझे जानकारी नहीं है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
वीबी टांडिया, थाना प्रभारी अनूपपुर।

-------------------
दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।