9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिपं सीईओ ने पढ़ाया शौचालय जाने का पाठ

सचिव की अनियमितताओं के जांच की बात कह १५ दिनों का दिया आश्वासन

2 min read
Google source verification
Zip CEO taught to go to the toilet

जिपं सीईओ ने पढ़ाया शौचालय जाने का पाठ

अनूपपुर. जैतहारी जनपद पंचायत के क्योंटार गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण उस समय हक्के-बक्के रह गए जब गांव में सालभर पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए सीसी सड़क मार्ग के निर्माण के उपरांत अपनी मजदूरी दिलाने की गुहार लगाने जिला पंचायत सीईओ कार्यालय पहुंचे। आवेदन में ग्रामीणों की मांग को दरकिनार करते हुए जिपं सीईओ ने ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढा दिया। ग्रामीणों से घरों में शौचालय के उपयोग तथा बाहर नहीं जाने की बात कही। लेकिन जिपं सीईओ ने यह भी बता दिया कि क्योंटार ग्राम पंचायत में 350 शौचालय घर बने ही नहीं। यहीं नहीं बातों ही बातों में सीईओ ने सचिव की अनियमितताओं की जानकारी देते हुए उसकी जांच चल रही है कि बात कही। लेकिन इस दौरान जिपं सीईओ ने ग्रामीणों के आवेदन में बिना गम्भीरता दिखाते हुए १५ दिनों में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए वापस लौटा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सचिव की अनियमितताओं की सजा हमें क्यों? हम पिछले एक साल से पैसे के लिए पंचायत सचिव व सरपंच के दरवाजों को खटखटें पिछले सप्ताह कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन देकर भुगतान की मांग की अपील की थी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में लगभग एक सैकड़ा आवेदकों ने अपनी समस्याअ बताई। ग्राम कदमटोला पयारी नम्बर 01 के समस्त ग्रामवासियों ने विद्युत समस्या का निदान करने के लिए ट्रांसफार्मर लगवाए जाने, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के लालपुर संरपच कलावती ने रोड़ निर्माण संबंधी आवेदन, अनूपपुर तहसील के ग्राम पोड़ी निवासी साहब सिंह पिता बेसा सिंह ने भूमि सबंधी आवेदन, दरशिला निवासी लखपति पिता दीनदयाल जायसवाल ने सेवा सहकारी समिति निगवानी में धान बेचने का पैसा व बोनस न मिलने के संबंध में आवेदन दिया।
---------------
रोजगार मेला आयोजन के संबंध में समीक्षा
अनूपपुर. साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिपं सीईओ ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते विभागवार अधिकारियों से वस्तुस्थिति पर जबाव दर्ज कराने के निर्देश दिए है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन, टीएल समाधान ऑनलाईन के साथ ही अन्य प्रकरण पर समय पर यथोउचित कार्रवाई सुनिश्चित कर दायित्वों का निर्वाहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपार्जन असंगठित श्रमिक पंजीयन सत्यापन तथा खंड एवं जिला स्तरीय रोजगार मेला के सबंधं में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी 13 जून को अंसगठित श्रमिकों के विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में पट्टा एवं हितग्राही मूलक योजनाओं, तथा 19 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेला तथा विकासखण्ड वार रोजगार मेला 8 जून बदरा, 9 जून जैतहरी, 11 जून कोतमा, 12 जून पुष्पराजगढ़ के संबंध में आवश्यक तैयारियंा तथा अधिक से अधिक युवक-युवतियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।