30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं शताब्दी की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का विवाद, जानिए क्या है मामला…

बौद्ध भिक्षुओं ने किया कार्यक्रम, जैन समाज ने कहा-आदिनाथ भगवान की प्रतिमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 24 May 2022, 12:26 AM IST

10वीं शताब्दी की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का विवाद, जानिए क्या है मामला...

10वीं शताब्दी की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का विवाद, जानिए क्या है मामला...

अशोकनगर. 10वीं शताब्दी की आठ फीट ऊंची प्रतिमा पर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। करीब दो दर्जन बौद्ध भिक्षुओं ने वहां पहुंचकर कार्यक्रम किया, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो जैन समाज ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया और प्रतिमा को भगवान आदिनाथ की बताया। वहीं ग्रामीण इसे बैठादेव की प्रतिमा बताकर पूजा करते हैं। तूमेन गांव में 10वीं शताब्दी की आठ फीट ऊंची प्रतिमा चबूतरे पर विराजमान है।

सोमवार को बौद्ध भिक्षुओं सहित करीब एक सैकड़ा लोगों के साथ पहुंचकर वहां कार्यक्रम किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमा को कब्जे में लेने की वहां चर्चा हो रही थी। जानकारी मिली तो जैन समाज के डेढ़ सैकड़ा लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। साथ ही कहा कि वह प्रतिमा भगवान आदिनाथ की है और उस पर लोग कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे तहसीलदार और नायब तहसीलदार थाना प्रभारी के साथ तूमेन गांव पहुंचे। हालांकि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे अधिकारियों ने सरपंच अवतार सिंह राजपूत को बुलाकर जानकारी ली।

1992 में बनवाया था समाज ने चबूतरा

जैन समाज ने ज्ञापन में कहा कि तूमेन गांव में भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा है। इसे जैन समाज ने वहां पर पड़ा देखकर वर्ष 1992 में शहर लाने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे देने से इनकार कर दिया था और ग्रामीण बैठादेव के रूप में मानते हैं। इसलिए समाज ने वहीं पर चबूतरा बनवाकर मूर्ति को स्थापित कर दिया था, साथ ही टीनशेड भी कराया था, लेकिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा कब्जा करने का प्रयास करके अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित की जा रही है। साथ ही जैन समाज ने प्रशासन से मांग की कि वह स्थल को समाज को सौंपा जाए, ताकि कोई कब्जे का दुस्साहस न कर सके।

इधर, जून में 12 दिन बंद रहेगी जोधपुर एक्सप्रेस

अशोकनगर. रूट की जोधपुर एक्सप्रेस जून माह में फिर से 12 दिन के लिए बंद रहेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को 12 दिन के लिए निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे आवाजाही में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के पत्र अनुसार जोधपुर के पास खरिया खांगर व पिपर रोड जंक्शन के बीच रेलवे की डबल लाइन का कार्य चल रहा है और इसके लिए लाइन पर प्री एनआई और एनआइ वर्क होना है। इससे जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 11 जून से 22 जून तक बंद रहेगी, तो वहीं भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 12 जून से 23 जून तक बंद रहेगी।