23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद ने अपनी सरकार में अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले-अधिकारी अपराधी को दे रहे संरक्षण, निर्दोष प्रताड़ित

सांसद बोले, जिला बदर अपराधी को अधिकारी, कुछ नेता व पुलिस दे रही संरक्षण एकता परिषद ने आंदोलन की दी चेतावनी, कांग्रेस विधायक ने पीड़ित परिवार को दी एक लाख की सहायता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 29 May 2020, 2:09 PM IST

KP Yadav

अशोकनगर/मुंगावली। कुलुआचक्क गांव में खूनी संघर्ष में एक वृद्ध आदिवासी की मौत और निर्दाेष पर ही उल्टे एफआईआर होने के बाद अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एकता परिषद के भेदभाव के आरोप के बाद अब सांसद गुना डाॅ.केपी सिंह यादव ने भी कहा कि अधिकारी दोषियों को संरक्षण देकर बवाल बढ़ा रहे, पुलिस की कार्रवाई भेदभावपूर्ण है। उधर, गांव में पहुंचे सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियो/अधिकारियों के सामने ही एकता परिषद ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर दोषपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया।

Read this also: आम आदमी बाहर से आए तो क्वारंटीन में, नेताजी घूमकर आए तो वीवीआईपी छूट!

दरअसल, कुलुआचक गांव में तीन दिन पहले बबूल का पेड़ काटने को लेकर बवाल हुआ था। बवाल बढ़ा तो दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने आदिवासी परिवारों पर जबर्दस्त जुल्म ढाए। खूनी संघर्ष में कई घरों को जला दिया गया। गंभीर रुप से घायल एक आदिवासी बुजुर्ग खुमान आदिवासी की मौत होने के बाद मामला गरमाया। लेकिन आरोप है कि पुलिस अधिकारी कार्रवाई की बजाय दोषियों को ही संरक्षण देने में लगी रही। आदिवासी परिवारों के घर जले थे, घायल हुए हैं और उल्टे ही उन पर तमाम गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस व अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए एकता परिषद ने जोरदार आंदोलन छेड़ा, मामला राजनीतिक होते ही सांसद-विधायक भी जायजा लेने पहुंचे।

Read this also: भाजपा शासन में कांग्रेस की बड़ी जीत, एफआईआर-जेल के बाद अब मंडी सचिव का तबादला!

गुरुवार को सांसद डाॅ.केपी सिंह यादव गांव पहुंचे। आदिवासियों के जले घरों व सामान को देखा, पूरा विवरण लिया। दोपहर में सांसद स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंचे जहां मृतक आदिवासी बुजुर्ग का पोस्टमार्टम हो रहा था। सांसद के पहुंचने पर एकता परिषद के लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर दोषियों पर अधिकारियों के संरक्षण का आरोप लगाया।
हालांकि, मौका का जायजा लेने के बाद भाजपा सांसद डाॅ.केपी सिंह यादव ने भी कहा कि अधिकारियों का संरक्षण दोषियों को मिल रहा है। पुलिस व अधिकारियों की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। कुछ नेता व अधिकारी जिला बदर को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित आदिवासी लोगों पर ही केस दर्ज किया जाना गंभीर विषय है। मृतक के परिवार का एक युवक घटना के दिन से ही गायब है।

कांग्रेस विधायक ने गांव पहुंच पीड़ित परिवार को एक लाख की सहायता

कांग्रेस के चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान भी गुरुवार को गांव पहुंचे। उन्हेांने पीड़ित परिवार को एक लाख की सहायता दी। उन्होंने आदिवासी परिवार का हर स्तर पर सहायता का आश्वासन दिया। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन की वजह से पीड़ित पक्ष प्रताड़ित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासी परिवारों पर बंदूक चलाने का आरोप लगा केस दर्ज किया गया है। परिवार का एक सदस्य लापता है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Read this also: छह चुनाव के परंपरागत प्रतिद्वंद्वी राजनीति के माहिर दो डाॅक्टर्स की मुलाकात का क्या है सियासी राज!

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग