24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद डाॅ.केपी यादव के अभियान से खुश हैं प्रकृति प्रेमी, लोकसभा चुनाव के बाद आए थे सुर्खियों में

गुना से सांसद हैं डाॅ.केपी यादव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 2 May 2020, 8:08 PM IST

सांसद डाॅ.केपी यादव के इस अभियान से प्रकृति प्रेमी हर्षित, लोकसभा चुनाव के बाद आए थे सुर्खियों में

सांसद डाॅ.केपी यादव के इस अभियान से प्रकृति प्रेमी हर्षित, लोकसभा चुनाव के बाद आए थे सुर्खियों में

अशोकनगर। लाॅकडाउन की दिक्कतों के बीच बढ़ती गर्मी से आम लोगों के साथ साथ पशु-पक्षियों की परेशानी भी बढ़ रही है। लाॅकडाउन में पशु-पंछियों को भोजन की दिक्कतें तो थीं ही अब गर्मी की वजह से पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में भाजपा सांसद डाॅ.केपी यादव (BJP MP Dr.K.P.Yadav) ने एक पहल की है जो पशु-पंछी प्रेमियों के सराहना का केंद्र बन रहा।

Read this also:

दरअसल, सांसद डाॅ.केपी यादव(MP Dr.KP Yadav) ने पंछियों को दाना-पानी की दिक्कत न हो इसके लिए हर घर में सकोरे बांधने की अपील की है। सांसद ने अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने घरों के सामने कम से कम एक सकोरे जरूर बांधे और प्रतिदिन उसमें पानी डाले। सांसद डाॅ.केपी यादव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गर्मी बढ़ रही है। अभी ही हम लोगों को कुछ-कुछ देर में प्यास लग रही। आने वाले दिनों में पल-पल कंठ सूखने से पानी की जरूरत पड़ेगी। यही हाल पशु-पंछियों की भी होती होगी। लेकिन पंछी हम लोगों की तरह मांगकर पानी पी नहीं सकते। ऐसे में प्रकृति के इन अप्रतिम कृतियों को जीवित रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गर्मी में कोई पंछी या पशु पानी के लिए न तड़पे। उन्होंने कहा कि नर सेवा, नारायण सेवा के साथ साथ पशु-पंछी सेवा भी एक पुनीत कार्य है।
बता दें कि सांसद डाॅ.केपी यादव ने अपने आवास पर सकोरे बांधकर इस अभियान की शुरूआत की। दरअसल, सांसद केपी यादव बीते लोकसभा चुनाव में अचानक से सुर्खियों में आए जब चुनाव परिणाम घोषित हुए। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के पुत्र पूर्व मंत्री व तत्कालीन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर चुनाव जीते थे।

Read this also: ‘सरकार’ पर भरोसा कर छला महसूस कर रहा ‘अन्नदाता’, मंत्रियों का वादा भी रह गया अधूरा

बड़ी खबरें

View All

अशोकनगर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग