16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं, दस बजे तक छाया रहा घना कोहरा

दोपहर तक घरों से नहीं निकल सके लोग, लेकिन कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूल जाते दिखे नौनिहाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 8 Jan 2019, 2:03 AM IST

patrika news

22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं, दस बजे तक छाया रहा घना कोहरा

अशोकनगर. दो दिन राहत देने के बाद मौसम में कड़ाके की सर्दी फिर शुरू हो गई और सुबह दस बजे तक जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा और 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं दिनभर कंपकंपाती रहीं। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और धूप निकल आने के बाद लोग दोपहर के समय ही घर से बाहर निकले। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से कड़ाके की सर्दी जारी रहने का अनुमान बताया है।

सोमवार को सुबह घने कोहरे के साथ तेज सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बन गईं, इससे सुबह के समय जहां सड़कों से दोपहिया वाहन पूरी तरह से रहे तो वहीं कोहरे की वजह से बड़े वाहनों को भी लाइट जलाकर धीमी गति से निकाला गया। इससे नेशनल हाईवे पर वाहन लगातार हॉर्न बजाकर धीमी गति से निकलते हुए नजर आए। दो दिन में दिन के तापमान में 6 .3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हैं, वहीं रात का तापमान भी एक डिग्री घटकर नौं डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे सोमवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और लोग दिनभर कड़ाके की सर्दी से कंपकंपाते रहे। मौसम विभाग भोपाल ने क्षेत्र में सर्दी बढऩे का कारण जम्मू-कशमीर में हो रही बर्फवारी को बताया है। इससे आने वाले दिनों में मौसम में सर्दी और तेज होने का अनुमान है।

अस्पताल में बढ़े सर्दी और निमोनिया के मरीज

लगातार डेढ़ महीने से जिले में कड़ाके की सर्दी जारी रहने से सर्दी और निमोनिया के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 10 दिन में निमोनिया के मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो चुकी है। पीडि़तों में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गो को सर्दी से बचाने की सलाह दी है और डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढंककर ही बाहर निकलें।

सर्दी का जिले में यह भी असर

जहां लोग दोपहर तक घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, ऐसे में सुबह के समय नौनिहाल सर्द हवाओं के बीच स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं।

रात के समय घना कोहरा छाने से वाहन चालकों की समस्याएं बढ़ गई हैं और इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनने लगी है।

हमेशा लोगों की भीड़ से भरे रहने वाले सरकारी ऑफिसों में भी दोपहर तक सन्नाटा छाया रहता है और अधिकारी-कर्मचारीभी देरी से पहुंच रहे हैं।