9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेंदूपत्ता पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ घायल

तेंदूपत्ता पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ घायल

2 min read
Google source verification
ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, mungawali, tendupatta sangrahak,

तेंदूपत्ता पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ घायल

अशोकनगर/मुंगावली। अवैध तेंदूपत्ता पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। साथ ही वह तेंदूपत्ता को लेकर भाग गए। इस हमले में विभाग के एसडीओ को चोटें आई हैं, एसडीओ को अस्पताल में दिखा दिया गया है ताकि उनका उपचार हो सके और वे पूर्ण रूप से पहले की तरह स्वस्थ हो जाएं। हालांकि अब तक विभाग ने पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं की है। पर जानकारी के अनुसार इस हमले की शिकायत की जाएंगी।

मामला शुक्रवार की शाम जिले की गुन्हेरु-बामोरी रेलवे स्टेशन का है। वन विभाग को अवैध रूप से तेंदूपत्ता जाने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही वन विभाग ने अपनी टीम तैयार की और सभी को उनकी ड्यूटी दी। उन्हें बताया कि किस तरह रणनीति के तहत चोरों को पकड़ना है। इसके तहत वन विभाग ने तो पांच कर्मचारियों की टीम इसे पकड़ने के लिए पहुँच गई।

टीम ने तेंदूपत्ता पकड़ा तो लोगों ने हमला कर दिया और छुड़ाकर गुन्हेरु गांव ले गए। टीम से सूचना दी तो विभाग के एसडीओ और रेंजर भी मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीण उन पर भी हमला कर भाग गए, इस घटना में एसडीओ को चोट आई है। जिनका इलाज पास के निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार अभी वे स्व्स्थ है। थोड़ी बहुत चोटों हैं और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

अवैध तेंदूपत्ता पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। साथ ही वह तेंदूपत्ता को लेकर भाग गए। इस हमले में विभाग के एसडीओ को चोटें आई हैं, एसडीओ को अस्पताल में दिखा दिया गया है ताकि उनका उपचार हो सके और वे पूर्ण रूप से पहले की तरह स्वस्थ हो जाएं। हालांकि अब तक विभाग ने पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं की है। पर जानकारी के अनुसार इस हमले की शिकायत की जाएंगी।

रेंजर मोनिका ठाकुर ने बताया कि अवैध तेंदूपत्ता ले जाने वाले लोग चिंकूपुर गांव के हैं और करीब सात बोरी तेंदूपत्ता उनके पास था। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने अशोकनगर और गुना रेंजर को दी, इससे गुना की टीम ने इसमें से करीब तीन बोरी तेंदूपत्ता गुना में जब्त कर लिया है। साथ ही रेंजर का कहना है कि वह सुबह पुलिस थाने में इस हमले की शिकायत करेंगी। जिससे आगे इस तरह की घटना न हो।