1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े वाहनों पर प्रतिबंध, एफओबी से निकाल सकेंगे दो-तीन पहिया वाहन

बड़े वाहनों पर प्रतिबंध, एफओबी से निकाल सकेंगे दो-तीन पहिया वाहन

1 minute read
Google source verification
ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, fob , brige, parking, taffice police,

बड़े वाहनों पर प्रतिबंध, एफओबी से निकाल सकेंगे दो-तीन पहिया वाहन

अशोकनगर। शहर में एफओबी पर अब सिर्फ दोपहिया और तीन पहिया वाहन ही निकल सकेंगे। प्रशासन ने चार पहिया वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि एंबुलेंस और हाथ ठेले भी एफओबी से निकाले जा सकेंगे, लेकिन अधिकारियों के वाहन विशेष परिस्थितियों में ही यहां से निकल सकेंगे।

कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। आवागमन और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने एफओबी पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। विशेष परिस्थितियों में ही यहां से वाहन निकल सकेंगे। इसके लिए कलेक्टर ने नपा और पीडब्ल्यूडी को दो दिन के भीतर एफओबी के दोनों ओर एंगल लगाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री को रोकने के लिए यातायात पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसपी तिलकसिंह, अपर कलेक्टर एके चांदिल, आरटीओ अश्विनी खरे सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सिंधिया ने जताई थी नाराजगी
एफओबी पर भारी वाहनों को देखकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में प्रशासन पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि यहां से वाहन निकालने की इजाजत मंत्री, सांसद और मुख्यमंत्री को भी नहीं है, क्योंकि इससे ब्रिज पर असर पड़ेगा। यदि कोई हादसा होता है तो उसके लिए जिम्मेदार कलेक्टर-एसपी होंगे। सांसद की नाराजगी के बाद प्रशासन ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई।

सड़क किनारे साइकिल जोन तैयार करने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने बस स्टैंड की दुकानों के सामने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी सीएमओ को दिए और सड़क किनारे के नाले को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसमें अच्छी क्वालिटी के पेवर्स लगाकर साइकिल जोन तैयार करें। शहर में साइकिल जोन के लिए बस स्टैंड से विमानों के चबूतरा तक की जगह को चिन्हित किया गया है।