28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ashoknagar / 10 हजार परिवारों का 5.80 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ

10 हजार परिवारों का 5.80 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ

वर्षों से बकाया पड़े बिजली बिलों से मिली लोगों को मुक्ति, करीब पांच हजार आवेदन और लंबित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:26 PM IST

ashoknagar, ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, bijli bil, electric board, Chief Minister's Janakalyan Sambal Yojana,

10 हजार परिवारों का 5.80 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ

अशोकनगर. जिले के 10811 परिवारों को अपने वर्षों पुराने 5.80 करोड़ रुपए के बिजली बिलों से मुक्ति मिल गई। प्रदेश सरकार ने इन परिवारों के बिजली बिलों को माफ कर दिया है। हालांकि अभी करीब पांच हजार परिवारों के आवेदन लंबित हैं, जिनके पुराने बिलों की बकाया

राशि को माफ करने के
लिए बिजली कंपनी में अभी काम चल रहा है। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत अब तक जिले के15 हजार 500 से अधिक परिवार बिजली बिलों को माफ कराने के लिए बिजली कंपनी में आवेदन कर चुके हैं। कंपनी के डीइ देवेंद्रसिंह मेहरा के मुताबिक इनमें से अब तक 10811 परिवारों के बिजली बिल माफ हो चुके हैं, इसमें 5242 असंगठित पंजीकृत श्रमिक और 5569 बीपीएल परिवार शामिल हैं।

हालांकि अभी शेष बचे आवेदनों की बकाया राशि रिकॉर्ड से मिलान कर दर्ज की जा रही है और जल्दी ही इन परिवारों के बिजली बिल भी माफ हो जाएंगे। इससे इन परिवारों का 30 जून तक की बकाया राशि माफ हो जाने से अब इन परिवारों को अगस्त में आने वाले जुलाई महीने के बिजली बिल ही जमा करना पड़ेंगे।

पांच हजार परिवारों ने मांगे सस्ते कनेक्शन
मुख्यमंत्री ने सस्ती बिजली योजना के तहत 200 रुपए महीने का बिजली कनेक्शन असंगठित पंजीकृत श्रमिकों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। बिजली कंपनी के मुताबिक अब तक जिलेभर में करीब पांच हजार परिवारों ने आवेदन कर सस्ते बिजली कनेक्शनों की मांग की है। साथ ही इनमें से कई परिवारों को कनेक्शन जारी भी किए जा चुके हैं। वहीं शेष आवेदनों पर भी जल्दी ही कनेक्शन दिया जाना है।

अब तक साढ़े 15 हजार लोगों के आवेदन आए, इनमें से 10811 परिवारों के बिजली बिल माफ हो गए हैं, वहीं शेष पर भी प्रक्रिया चल रही है। अभी बिजली बिल माफी के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख निर्धारित नहीं है, इससे कभी भी लोग आवेदन कर सकते हैं।
देवेंद्रसिंह मेहरा, डीई बिजली कंपनी अशोकनगर