जिले में 1106 प्राथमिक, 38 5 माध्यमिक और 94 हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल हैं। इनमें से कुछ हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में बिजली कनेक्शन हैं और करीब 1400 स्कूल बिजली विहीन हैं। ज्यादातर स्कूल भवनों में मतदान केंद्र होने से प्रशासन ने सभी स्कूलों में बिजली कनेक्शन लगवाने के निर्देश दिए हैं। डीइओ आदित्य नारायण मिश्रा के मुताबिक बिजली कंपनी ने आवेदन, कनेक्शन, स्टांप शुल्क, सप्लाई अफोर्डिंग और सर्विस लाइन के नाम पर पांच हजार रुपए से अधिक का खर्चा एक स्कूल में बताया था। वहीं बिजली कंपनी के मुंगावली डीइओ ने तो मुंगावली, पिपरई और बहादुरपुर क्षेत्र के 310 स्कूलों में ही 34.78 लाख का खर्चा बताया। लेकिन राशि ज्यादा होने से कलेक्टर को समस्या बताई। बाद में बिजली कंपनी के अशोकनगर डीई ने प्रत्येक स्कूल में 806 रुपए में बिजली कनेक्शन देने की बात कही है।