अशोकनगर में भारी बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 29 और 30 जुलाई की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार, जिले में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसमें नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड के स्कूल और मदरसे शामिल हैं। नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।