30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां चल रहीं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जोरदार स्वागत की तैयारियां, जानिए क्यों….

रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 16 May 2022, 11:39 PM IST

यहां चल रहीं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जोरदार स्वागत की तैयारियां, जानिए क्यों....

यहां चल रहीं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जोरदार स्वागत की तैयारियां, जानिए क्यों....

अशोकनगर/ईसागढ़. भारतीय जनता पार्टी में पहली बार केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद ईसागढ़ आ रहे ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया के आगमन को लेकर भाजपाई सहित क्षेत्र के लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को जहां नई सौगात मिलने की उम्मीद है, वहीं भाजपा पदाधिकारी कई धड़ों में बंट चुके स्थानीय नेताओं को एक मंच पर आने की उम्मीद लगा रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री के आगमन पर व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही खामियों को जल्द पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए। कभी कांग्रेस शासन काल में दूरसंचार राज्य मंत्री रहे ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने क्षेत्र में संचालित पोस्ट आफिसों के कायाकल्प का अभूतपूर्व कार्य किया था। नगर के पोस्ट आफिस का ही उदाहरण लिया जाए तो पोस्ट आफिस में जहां स्वंय मशीन स्थापित कराई गई थी, वहीं आफिस के लिए भी नया लुक प्रदान किया गया था। हालांकि, पोस्ट आफिस में स्टाफ की कमी और अनियमितताओं के कारण स्थानीय लोगों को इसका खासा लाभ नहीं मिल सका है।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया आगामी 19 मई को सड़क मार्ग से ईसागढ़ पहुंचेंगे। जहां हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केन्द्र और राज्य के अन्य कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे। आयोजन समिति की मानें तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई है। नगर के प्रवेश द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक समूचे रास्ते पर स्वागत द्वार और पुष्प वर्षा की तैयारियां की जा रही हैं।

तैयारियों का लिया जायजा

कलेक्टर आर उमामहेश्वरी सोमवार को ईसागढ़ पहुंची और केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर आर उमामहेश्वरी ने कहा कि आमजन को छांव और पेयजल की व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जिससे आवागमन में व्यवधान पैदा न हो और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा अन्य छोटी-छोंटी व्यवस्थाओं को लेकर भी कलेक्टर खासी सजक दिखीं। कलेक्टर के साथ एएसपी प्रदीप पटेल, एसडीएम विजय ङ्क्षसह यादव, तहसीलदार गजेन्द्र ङ्क्षसह लोधी, एसडीओपी एसएस भदौरिया, नायब तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके पहले रविवार को राज्यमंत्री बृजेन्द्र ङ्क्षसह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे।

मांगों को लेकर केन्द्रीय मंत्री से मिलेंगे लोग

क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर भी लोग केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करेंगे। दरअसल, म्याना से नईसराय, ईसागढ़ होते हुए चंदेरी तक रेल लाइन बिछाए जाने की लोगों की मांग लंबे समय की है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ। इसके अलावा नईसराय को नगर परिषद, विकासखंड मुख्यालय, महाविधालय और कृषि मंडी शुरू कराए जाने से संबंधित मांगपत्र नईसराय क्षेत्र के लोग केन्द्रीय मंत्री को सौंपेंगे।