इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-ठंड से बचने पूरे शरीर को ढक कर रखें, अलाव जलाकर भी ठंड से अपना बचाव करें।
-ठंडी हवा ठंड बढ़ा सकती हैं, जो शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारियों वाले लोगों के स्वास्थ्य में नुकसान का कारण बन सकती हैं।
-अधिक समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें, ढीले व हल्के वजन वाले कई सतह वाले ऊनी कपड़ों को पहनें। सिर, गर्दन व हाथों को ढंककर रखें।
-बच्चे व बुजुर्ग सर्दी से बचें और सुबह जल्दी उठने की वजाय धूप निकलने के बाद ही बाहर निकलें, ताकि सर्दी से बचा जा सके।
-किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि शीतलहर की आशंका को देखते हुए खेत की मेढ़ पर शाम के समय धुंआ करें, ताकि पाला की समस्या न हो।