25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ashoknagar / बाहर होर्डिंग्स से बचाव के तरीके अंदर कूलरों में भरा लार्वा

बाहर होर्डिंग्स से बचाव के तरीके अंदर कूलरों में भरा लार्वा

जिला अस्पताल के परिसर में बड़े होर्डिंग्स पर मच्छर के बड़े फोटो के साथ डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव के तरीके लिखे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Praveen tamrakar

•

Updated: 11 Aug 2018, 1:27 PM IST

hospital

Ashoknagar- The mosquito floated as soon as the cooler was removed.

अशोकनगर. जिला अस्पताल के बाहर परिसर में लगे बड़े होर्डिंग्स पर मच्छर के बड़े फ ोटो के साथ डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव के तरीके लिखे हैं, साथ ही कूलरों में पानी जमा न होने देने की सलाह भी लिखी है। लेकिन हकीकत में अस्पताल के वार्डों में मरीजों के लिए लगे कूलरों में बड़ी संख्या में लार्वा और मच्छर भरे मिले, इससे अस्पताल खुद लोगों को बीमार करता नजर आया।
फि र भी इस पर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। बाहर लगे होर्डिंग्स पर दर्ज सलाहों पर जिम्मेदार खुद कितना अमल करते हैं।

इसकी हकीकत जानने पत्रिका ने शुक्रवार को पड़ताल की तो हकीकत खतरनाक दिखी। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रखे दोनों कूलरों में गंदा पानी भरा मिला जो पूरी तरह से काला हो चुका है। एक कूलर के पानी में जहां लार्वा तो मिला ही, वहीं बड़ी संख्या में उसमें मच्छर भी भरे हुए मिले। दूसरे कूलर में कम पानी भरा मिला, लेकिन इस पानी का रंग काला हो चुका है। यही स्थिति आईसीयू वार्ड में भी है, जहां कूलरों का पानी लंबे समय से नहीं बदला गया और उसमें पनपा लार्वा अब मच्छर बनकर मरीजों की परेशानी बन रहा है।

इलाज कराने आ रहे मरीज मच्छर बनेंगे परेशानी
मरीज तो जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती होते हैं, लेकिन अनदेखी के चलते अब मच्छर उनकी बीमारी बढ़ाते नजर आ रहे हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह लार्वा और मच्छर घायलों और मरीजों को अस्पताल में डेंगू-मलेरिया का मरीज बना देंगे। इससे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि होर्डिंग्स के माध्यम से जहां लोगों को मच्छरों से बचने जागरूक तो किया जा रहा लेकिन जिम्मेदार खुद इन सलाहों पर अमल क्यों नहीं कर रहे हैं।

दहेज के लिए किया प्रताडि़त
वहीं अशोकनगर के कचनार थानार्तगत ग्राम राजपुर में एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सुशील पत्नि शिवराज ङ्क्षसह यादव उम्र २५ साल निवासी चंदेरी को गुमान सिंह यादव, बृजराज सिंह यादव, अंग्रेज ङ्क्षसह यादव निवासी राजपुर व बृजभान सिंह निवासी बामोरा दहेज के लिये प्रताडि़त व मारपीट करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।