
अशोकनगर। राजधानी में चोरी की घटनाएं बहुत ही आम हो गई है। राजधानी के हर जिले के लोग चोरी की घटना से परेशान है। अशोकनगर में भी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक पान की दुकान से चोर 25 हजार रुपए का माल ले उड़े। दुकान के ऊपर लगे लोहे के चादर हटाकर और सीलिंग तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
मोनू पाल पैलेस के संचालक मोनू जैन ने बताया कि सुबह करीब 9.15 बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। पहले तो मैं समझ ही नहीं पाया कि यह क्या हो गया। कुछ देर बाद समझ आया कि दुकान से सारा सामान भी गायब था। ऊपर देखा तो पीछे वाले कौने पर सीलिंग टूटी हुई दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौका पर दुकान का मुआयना भी किया। दुकान के अंदर एक जोड़ी चप्पल भी मिलीं। जिसके वहां किसी के होने का सबूत मिला।
दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब ३ हजार रुपए की चिल्लर, गुटखा पाउच, सिगरेट की डिब्बियां, एक होम थिएटर, तीन पुराने मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि सामान मिलाकर देखने पर ही चोरी गए सामान की सही संख्या का अंदाजा लगा पाएंगे। उन्होंने लगभग २५ हजार रुपए की चोरी का अनुमान लगाया है।
अशोकनगर में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले मंडी रोड पर एक खाली पड़े मकान में से घुसकर चोर सुनील जैन के घर में पहुंचे और नगदी च सोने की एक अंगूठी ले उड़े। इस दौरान बीच में एक मकान और चोरों ने पार किया। अचानक मकान मालिक की नींद खुल जाने से चोर लंबा हाथ नहीं मार सके और भाग गए।
सुनील जैन ने बताया कि उनके घर से लगकर केवलचंद जैन अथाईखेड़ा वालों का मकान है और उससे लगकर विमल कुमान मनीष कुमार जैन का। विमल का मकान खाली पड़ा है। चोर उसके चैनल गेटका ताला तोड़कर मकान में घुसे और केवलचंद जैन के घर को पार करते हुए उनके घर की छत पर पहुंच गए।
जहां से हॉल में पहुंचे। उन्होंने एलसीडी निकाल ली और टीवी भी निकालकर नीचे रख दी, हॉल में रखी अलमारी को भी चोरों ने खोल लिया था।तभी उनकी अचानक नींद खुली तो वे कमरे से बाहर निकले।उन्होंने तीन-चार लोगों को हाल में देखा और टीवी नीचे देखी तो तुरंद कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया।
इसके बाद अपने पड़ोसी विवेक कुमार व देवेन्द्र को फोन लगाकर बुलाया। तब तक चोर सामान ऐसा ही छोड़कर जहां से आए थे, वहीं से भाग निकले। पड़ोसियों के पहुंचने पर सुनील जैन बाहर आए और जिस मकान से चोर घुसे से उसमें विवेक कुमार ने अपने घर से ताला लाकर मकान के चैनल में लगा दिया, ताकि चोर अंदर हों तो भाग न सकें और डायल १०० को फोन लगाया।
डायल १०० करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। मकान खोलकर देखा तो चोर वहां से भाग चुके थे। सुबह टीआई ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सुनील ने बताया कि चोर ११ हजार रुपए नगदी व एक सोने की अंगूठी ले गए हैं। गनीमत रही कि उनकी आंख खुल गई और चोर लंबा हाथ नहीं मार सके।
Published on:
15 May 2018 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
