अशोकनगर. रेल मंत्रालय जहां ट्वीट के माध्यम से भी ट्रेन में बैठे यात्री की मदद का दावा करता हंै, लेकिन एक यात्री के ट्रेन में नगद 30 हजार रुपए चोरी हो गए, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रास्ते में पडऩे वाली स्टेशनों पर ट्रेन रुकते ही हर जीआरपी थाने पहुंचा, लेकिन किसी ने भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि जीआरपी कंट्रोल इंदौर ने भी तुरंत ही जीआरपी गुना व बीना को शिकायत की सूचना दी, इसके बावजूद भी जीआरपी पुलिस एक दूसरे पर टालती रही।