30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन सरकार ने 1100 सोशल मीडिया अकाउंट और 31 वेबसाइटों को किया बंद

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) ने 1,100 सोशल मीडिया खातों और 31 वेबसाइटों को बंद कर दिया है, जो इस साल की शुरुआत से संदिग्ध रूप से ट्रोलिंग गतिविधियों में लिप्त थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 8 Dec 2018, 9:54 PM IST

बीजिंगः चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस) ने शनिवार को कहा कि उसने 1,100 सोशल मीडिया खातों और 31 वेबसाइटों को बंद कर दिया है, जो इस साल की शुरुआत से संदिग्ध रूप से ट्रोलिंग गतिविधियों में लिप्त थीं, या फिरौती की मांग करने वाले संदेश साझा कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ऑनलाइन सामग्री पोस्ट करने के लिए किराए पर रखे गए ऑनलाइन ट्रोल या घोस्ट राइटर्स के 28 मामलों का भंडाफोड़ किया, जो गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त थे। कई चरणों में चले इस अभियान में 67 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

80 से ज्यादा लोगों को किया था ब्लैकमेल
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 80 से ज्यादा उद्यमों और संस्थानों को ब्लैकमेल किया गया था। एक बयान में एमपीसी ने कहा कि ये संदिग्ध फिरौती, धोखाधड़ी, अवैध कारोबार में शामिल थे और व्यक्तिगत जानकारियों का दुरुपयोग कर रहे थे। एमपीएस ने कहा कि कुछ संदिग्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे माइक्रोब्लॉगिंग सेवा सिना वेइबो और वीचैट का इस्तेमाल कर रहे थे और अपनी वेबसाइट विदेशों से चला रहे थे। फिलहाल पुलिस ऐसी वेबसाइटों और सोशल मीडिया खातों पर नजर बनाए हुए है।