पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा, विज्ञान और तकनीकी सहयोग सहित 15 समझौते पर हस्ताक्षर हुए। दोनों देशों के नेताओं की उपस्थिति में भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और इंडोनेशिया वर्ष 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लिये प्रयास करेंगे। आसियान में भारत की साझेदारी ना सिर्फ हिन्द-प्रशांत क्षेत्र बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी शांति की गारंटी बन सकती है इसलिए इंडोनेशिया भारत की भूमिका को मजबूती देने के लिए प्रयास करेगा।