4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन में मनाई गई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, श्रद्धांजलि देकर गाए गए गीत

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

2 min read
Google source verification
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

चीन में मनाई गई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, श्रद्धांजलि देकर गाए गए गीत

बीजिंगः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत समेत दुनिया के कई देशों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। चीन के बीजिंग शहर में भी बापू को याद किया गया। बीजिंग के चाओयांग चौक पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और महात्मा गांधी के मशहूर भजन गाए गए। इसके अलावा भारतीय दूतावास में भी गांधी जी की 150वीं जयंती मनाई गई। यहां पर एक सांस्कृतिक टीम ने बापू के भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि
चाओयांग चौक पर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कई अन्य जाने-माने लोगों ने भी बापू को श्रद्धांजलि देकर याद किया। कार्यक्रम के दौरान एक भारतीय राजनयिक ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा लोगों को शांति के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बापू के विचारों को लोग आज भी याद रखते हैं। बता दें कि महात्मा गांधी अपने जीवनकाल में कभी भी चीन की यात्रा नहीं की थी। लेकिन इसके बावजूद चीनी विचारकों ने उनके विचार और दर्शन को पहचाना और सराहना भी की है। चीन में भी काफी संख्या में लोग गांधी जी के विचारों को मानते हैं और पहल भी करते हैं।

गांधी जी ने जगाई थी आजादी की अलख
ऐसा नहीं है कि गांधी ने अंग्रेजी से देश को आजाद कराने के लिए सिर्फ भारत में ही रहे। बापू ने आजादी का सबसे पहले बिगुल दक्षिण अफ्रीका से ही फूंका था। गांधी जी ने विदेशों में रहकर भी भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। बता दें कि भारत में गांधी जी ने देश को अंग्रेजो से मुक्ति दिलाने के लिए कई अहिंसक आंदोलन किए। बापू का जादू ही था कि उनके एक इशारे पर बड़ी संख्या में लोग उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे।