नदी में तेज बहाव की वजह से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से ये हादसा हुआ, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई। गुलिन के दनमु गांव में पुलिस को सूचना दिए बगैर यहां नाव रेस की प्रैक्टिस की जा रही थी। एक नाव नदी के तेज बहाव में पहुंचती है और डूब जाती है। इसके पीछे आ रही दूसरी नाव भी उसी जगह पहुंचकर पलट जाती हैं।