
रियाद: सऊदी अरब के शाही महल अल-सलाम पैलेस पर फायरिंग की खबर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सऊदी अरब के जेद्दा में शाही महल के एंट्री गेट पर तैनात 2 सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। साथ ही इस हमले में 3 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि शाही महल की सुरक्षा में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते हमलावर को मौक पर ही मार गिराया गया है।
सऊदी का ही नागरिक था हमलावर
सऊदी के गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, हमलावर की पहचान सऊदी के ही नागरिक के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक हमलावर की उम्र 28 साल बताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर से उसके पास से एक एके-47 राइफल और तीन ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हमलावर हुंडई कार से आया और अल-सलाम महल की पश्चिमी जांच चौकी पर तैनात रॉयल गार्ड्स पर गोलीबारी करने लगा। उसके कायराना हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
सऊदी पुलिस ने IS के ठिकानों पर की थी कार्रवाई
आपको बता दें कि इससे बीते गुरुवार को सऊदी पुलिस ने राजधानी रियाद में आइएस से जुड़े आतंकियों के तीन ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान एक ठिकाने पर हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध मारे गए थे और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कयास यही लगाए जा रहे हैं कि ये हमला उसी के जवाब में थे।
सऊदी स्थित अमरीकी दूतावास को दी हिदायत
शनिवार को हुए इस घटना के बाद सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे शहर में कहीं भी जाने में सावधानी बरतें। उल्लेखनीय है कि सुन्नी बहुल इस देश में 2014 से हुए कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ली है। सऊदी अरब आइएस के खिलाफ सीरिया और इराक में चल रहे अमेरिका नीत गठबंधन के सैन्य अभियान का हिस्सा है।
Published on:
08 Oct 2017 05:00 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
