29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में तालिबान की टूटी कमर, एयर स्ट्राइक में 26 आतंकियों की हुई मौत

गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने इस हमले की जानकारी दी है और आतंकियों की मौत के आंकड़ों की पुष्टि की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 1 Feb 2018, 5:41 PM IST

airstrike in afghanistan

airstrike in afghanistan

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान की कमर तोड़ देने वाली एक कार्रवाई हुई है। अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व गजनी प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है, जिसमें 26 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस हवाई हमले में 20 से ज्यादा आतंकी घायल भी हो गए हैं।

प्रांतीय गवर्नर की तरफ से हवाई हमले की दी गई जानकारी
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद आरिफ नूरी ने इस हवाई हमले की जानकारी दी है और मौत के आंकड़ों की भी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक तालिबान की तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि गजनी अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व हिस्‍से में ऐसे प्रांतों में शामिल है, जो हिंसाग्रस्‍त है। ये हवाई हमला तालिबान और दूसरे आतंकी संगठनों के खिलाफ जारी अभियानों का हिस्‍सा था।

ट्रंप ने तालिबान के खात्मे की कही थी बात
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के संकेत दे दिए थे। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि अब तालिबान से बिल्कुल भी बातचीत नहीं की जाएगी, बल्कि अब कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप के इस बयान का जवाब देते हुए तालिबान ने भी अमरीका में खूनी खेल खेलने के संकेत दिए थे। तालिबान की तरफ से कहा गया था कि अब अमरीका में हिंसा और रक्तपात को बढ़ाया जाएगा। तालिबान ने कहा था कि ट्रंप और उनके सहयोगी युद्ध का समर्थन कर रहे हैं, न कि शांति का। बता दें कि अफगानिस्तान में पिछले काफी समय से युद्ध के हालात बने हुए हैं।

आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा लोगों की हो गई थी मौत
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में काबुल हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि अब तालिबान से बातचीत नहीं, बल्कि उसका खात्मा किया जाएगा। बीती 27 जनवरी को काबुल में एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
अफगानिस्‍तान में आतंकी गतिविधियों को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्‍तान भी पूरी दुनिया खास तौर से अमरीका, भारत के निशाने पर है। उस पर आतंकियों को पनाह देने और प्रशिक्षित करने के आरोप लगाए जा चुके हैं। अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कई मौकों पर पाकिस्‍तान को फटकार लगाते हुए कहा है कि एक तरफ वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता जताता रहता है और दूसरी तरफ आतंकियों को पनाह देता है।