7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान: भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 150 से अधिक लोग लापता, 40 शव बरामद

देश के मौसम विभाग ने एक बड़े इलाकों में आंधी,बारिश और बाढ़ की आशंका जाहिर कर चेतावनी जारी की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 29 Jul 2021, 11:28 PM IST

flood in afghanistan

flood in afghanistan

कामदीश। बीते दो दशकों से अफगानिस्तान (Afghanistan) युद्ध की मार झेल रहा है। अब यहां पर कुदरत भी कहर बरपा रहा है। बुधवार को देर रात देश के नूरिस्तान प्रांत के कामदीश (Kamdish) में आई बाढ़ ने 80 से अधिक घरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इसके साथ 150 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। यह जानकारी प्रांत के प्रमुख सईदुल्ला नूरिस्तानी के हवाले से दी गई है। बताया जा रहा है की तबाही के बाद से अब तक करीब 40 शवों को निकाला गया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने के छह हफ्ते बाद गिरने लगती है एंटीबॉडी, लेख ने किया दावा

देश के मौसम विभाग ने एक बड़े इलाकों में आंधी,बारिश और बाढ़ की आशंका जाहिर कर चेतावनी जारी की थी। वहीं, एक पूर्व चेतावनी की रिपोर्ट में कहा गया था कि कुछ इलाकों में 3 इंच (76 मिमी) से अधिक बारिश होने की आशंका है। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ देखने के मिली है।

आंकड़ों के अनुसार अब तक बाढ़ के कारण 2,600 घरों को आंशिक रूप से और कुछ को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं करीब 3,600 मावेशियों की मौत हुई है। इसके साथ सड़कों और पांच हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। मई माह में भी अफगानिस्तान के लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। सप्ताह भर बारिश होने के बाद, बाढ़ की स्थिति बनी थी। इसकी चपेट में आकर करीब 78 लोगों की मौत हो गई थी।