गुआनशांहु जिले के सूचना कार्यालय ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। कार्यालय नेे बताया कि प्रांत की राजधानी गुइयांग में सोमवार को उस वक्त हादसा हुआ, जब एक निमार्णाधीन कार पार्किंग गिर गया। हादसा, स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े चार बजे का है। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त ये हादसा हुआ मौके पर कम से कम 14 श्रमिक काम कर रहे थे।