26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तानः आईएस के 26 आतंकी गिरफ्तार, मुहर्रम पर्व पर रच रहे थे हमले की साजिश

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 26 आतंकी गिरफ्तार किए हैं। फिलहाल आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 18 Sep 2018, 9:44 PM IST

isis terrorists

अफगानिस्तानः आईएस के 26 आतंकी गिरफ्तार, मुहर्रम पर्व पर रच रहे थे हमले की साजिश

काबुलः अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुफिया एजेंसी का दावा है कि उसने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 26 सदस्यों की गिरफ्तारी की है। अधिकारियों के अनुसार, ये आतंकवादी मुहर्रम पर्व पर राजधानी में हमले की साजिश रच रहे थे। मुख्य रूप से शिया समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले धार्मिक पर्व की शुरुआत से पहले ये गिरफ्तारियां हुईं हैं। आईएस ने हाल ही में इसी समुदाय को अपना निशाना बनाया है। अशुरा नाम से भी जाना जाने वाला मुस्लिमों का दो दिवसीय त्योहार बुधवार से शुरू हो रहा है।
आतंकियों से की जा रही है पूछताछ
एनडीएस के प्रवक्ता तसाल खान ने कहा, "आतंकवादियों को काबुल से पिछले तीन दिनों में गिरफ्तार किया गया। उनसे आशुरा समुदाय पर हमले की साजिश के बारे में और पूछताछ की जा रही है।" अफगानिस्तान में आशुरा के दौरान शिया समुदाय के लोग पैगंबर मोहम्मद के पड़पोते हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होते हैं। शिया समुदाय के खिलाफ लगातार हो रहे हमलों के कारण अफगान सरकार को हाल ही में काबुल में खासकर अल्पसंख्यक समुदाय की बस्तियों में सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है। आतंकवादी संगठन ने पिछले दो सालों में मस्जिदों, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं के साथ-साथ स्पोर्ट्स क्लबों और शिया समुदाय के शिक्षा केंद्रों पर दर्जनों हमले किए हैं। इनमें 2016 में आशुरा के दौरान हुआ हमला भी शामिल है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी।

आतंकियों ने 27 पुलिसकर्मियों की थी हत्या
इससे पहले सोमवार को तालिबान आतंकियों ने अफगानिस्तान के दो प्रांतों में सुरक्षाकर्मियों पर हमलाकर 27 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। ये हमले रविवार और सोमवार को हुए थे। आतंकियों ने हमला करने के बाद दो पुलिस अधिकारियों को अगवा भी कर लिया था। बता दें कि पिछले छह महीनों के दौरान आतंकी वारदातें बढ़ गई हैं। आतंकियों ने आम लोगों को भी निशाना बनाया है।