अफगानिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक ने अमरीका में अपने पाकिस्तानी समकक्ष को जवाब देते हुए यह बात कही है। अफगानी राजदूत ने कहा, 'अफगानिस्तान की शांति के लिए उठाए गए कदमों या प्रयासों को कश्मीर विवाद और वहां के ताजा स्थिति से जोड़ना जल्दबाजी, असावधानी और लापरवाही से भरा है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद खान ने इससे पहले धमकी दी थी कि कश्मीर में जो हो रहा है, उसका असर अफगानिस्तान में चल रही शांति के प्रयासों पर पड़ सकता है।