Hindi News / World / Asia / अफगानिस्तान: बाल्ख प्रांत में सैन्य परिसर में आतंकी हमल, 6 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान: बाल्ख प्रांत में सैन्य परिसर में आतंकी हमल, 6 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान के उत्तरी भाग स्थित एक सैन्य शिविर को निशाना बनाकर बड़ा आत्मघाती हमला किया गया
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद हुए आतंकवादी हमले में तीन अफगान सैनिक घायल हुए हैं
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान और सरकार समर्थित सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष का सिलसिला जारी है और इस बीच अमरीका और तालिबान के बीच फिर से शांति वार्ता शुरू हुई है। लेकिन अफगानिस्तान में हमलों को दौर नहीं थम रहा है।
अब इसी कड़ी में बुधवार को अफगानिस्तान के उत्तरी भाग स्थित एक सैन्य शिविर को निशाना बनाकर बड़ा आत्मघाती हमला किया गया। इस आत्मघाती हमले में 6 अफगान सैनिकों की मौत गई।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा विस्फोटक से भरे एक कार में विस्फोट करने के फौरन बाद ही आतंकियों ने सैन्य परिसर पर हमला बोल दिया। इस बीच सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।
मंगलवार को दौलताबाद में आतंकियों ने किया था हमला
बता दें कि इस हमले के बाद से मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया। बयान में बताया गया है कि आतंकियों ने बाल्क प्रांत घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक इस हमले को लेकर किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
मंत्रालय ने यह भी बताया है कि विस्फोट और उसके बाद हुए आतंकवादी हमले में तीन अफगान सैनिक घायल हुए हैं। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनिर फरहाद ने कहा कि परिसर के भीतर मुठभेड़ घंटों जारी रही। उसके बाद आतंकवादियों को वहां से खदेड़ दिया गया।
बाल्क क्षेत्र में सक्रिय है तालिबान
मालूम हो कि बाल्क क्षेत्र में हालिया दिनों में तालिबान काफी सक्रिय हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने प्रांत की दौलताबाद जिले के एक चेकनाके पर हमला किया था।
इस हमले में कम से कम सात अफगान सैनिक मारे गए थे, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। हमले में घायल हुए तीन सैनिक और तीन खुफिया विभाग के एजेंट थे। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी।