10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट में फिर आया भूकंप, दो दिन पहले 38 की हो गई थी मौत

बीते मंगलवार को आए जोरदार भूकंप की वजह से अभी तक 38 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 26 Sep 2019, 7:23 PM IST

earthquake_in_pak.jpg

Earthquake in PoK on 24th Sept

लाहौर। बीते मंगलवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भूकंप के तेज झटकों ने 35 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया। अभी लोगों के दिल में वो दहशत निकली नहीं थी कि एकबार फिर गुरुवार को भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। जानकारी के मुताबिक, लाहौर और सियालकोट में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

किसी के हताहत होने की नहीं है खबर

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। लोगों ने लाहौर और सियालकोट में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र मीरपुर ही था। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग अपने दफ्तरों और घरों से निकलते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार भूकंप से संबंधित ट्वीट कर जानकारी दे रहे हैं।

दो दिन पहले भी आया था खतरनाक भूकंप

आपको बता दें कि दो दिन पहले पीओके के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए भूकंप की वजह से 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 के करीब लोग घायल हैं। उस भूकंप का असर तो हिंदुस्तान में भी महसूस किया गया था। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और पंजाब के कई इलाकों में भूकंप आया था। भारत में तो उस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन पाकिस्तान में भारी तबाही मच गई थी। दो दिन पहले आए भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई थी।